Advertisement

Nepal Floods Live Updates: नेपाल में राहत अभियान के सामने बड़ी चुनौती, सड़क से अस्पताल तक मुश्किल

aajtak.in | नई दिल्ली | 30 अगस्त 2026, 9:38 PM IST

Nepal Flood Live Updates: भोटेकोशी में बढ़े बहाव के बाद नेपाल के तीन जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है. बाढ़ के बीच भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप नेपाल भेजी है. वहीं, बाढ़ में अब तक 788 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,000 से ज्यादा लापता हैं.

नेपाल में बाढ़ के बाद की स्थिति.(Photo- PTI)

भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने के बाद रसुवा, नुवाकोट तथा धादिंग के नदी किनारे के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है. इस बीच भारत ने नेपाल के लिए राहत सामग्री की चौथी खेप भेजी है. 11 टन सामान के साथ C-130 सैन्य विमान रवाना हुआ, जिसमें सर्च-रेस्क्यू उपकरणों वाली तकनीकी टीम तथा DNA जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं.

नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड में अब तक 788 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 3,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं. खराब मौसम की वजह से राहत और सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है. भारतीयों में 275 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जबकि 149 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 598 भारतीय नागरिक चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं. करीब 900 भारतीय अभी चीन की तरफ मौजूद हैं और सभी सुरक्षित हैं. भारत ने C-130J विमान से नेपाल के लिए 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भेजी है. इसमें सर्च-रेस्क्यू उपकरण, तकनीकी टीम तथा DNA जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं.

नेपाल बाढ़ से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

6:25 PM (4 सप्ताह पहले)

49 भारतीय नागरिकों को किया गया रेस्क्यू

Posted by :- Aman

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद चलाए जा रहे बचाव अभियानों के तहत 30 अगस्त 2026 की शाम 5:30 बजे तक 149 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू कर दिया गया है.
 

 

3:36 PM (4 सप्ताह पहले)

बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 768 पहुंचा

Posted by :- Aman

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को 768 पहुंच गई है. बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश और फंसे लोगों को बचाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. आठ प्रभावित जिलों से शव बरामद किए गए हैं.

1:02 PM (4 सप्ताह पहले)

चीन के तिब्बत में फ्लैश फ्लड से 16 मौतें, 546 लापता, 49 भारतीय भी शामिल

Posted by :- Dheeraj

चीन के तिब्बत में नेपाल सीमा के पास 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 546 लोग लापता हैं. इनमें 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय भी हैं. बाढ़ ने ग्यिरोंग के नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बने इमिग्रेशन पोर्ट को भी बुरी तरह तबाह कर दिया. चीनी अधिकारियों के मुताबिक, कई दौर की तलाश के बाद फिलहाल ग्यिरोंग काउंटी में कोई विदेशी पर्यटक फंसा नहीं है. लापता विदेशी नागरिकों के परिवारों की मदद के लिए चीन ने 24 घंटे चलने वाली दो अंग्रेजी हेल्पलाइन भी शुरू की हैं. इनके नंबर हैं 0086-891-6817165 और 0086-18308026705.

10:33 AM (4 सप्ताह पहले)

नेपाल में बाढ़ से 734 मौतें, 3000 लोग लापता

Posted by :- Dheeraj

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई भीषण फ्लैश फ्लड में अब तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 3,000 लोग लापता हैं. खराब मौसम की वजह से राहत और सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है. भारतीयों में 275 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, जबकि 108 भारतीय नागरिकों को बचाया जा चुका है. भारतीय मूल के 128 लोग भी अब तक संपर्क में नहीं हैं.

Advertisement
9:22 AM (4 सप्ताह पहले)

नेपाल में फंसे नागपुर के 105 नागरिक सकुशल लौटे, स्टेशन पर परिजनों ने किया स्वागत

Posted by :- Dheeraj

नेपाल में भीषण बाढ़ के चलते फंसे नागपुर के 105 नागरिक रविवार को सकुशल अपने घर लौट आए. सभी यात्री सुबह करीब 5 बजे पटना-पूर्णा एक्सप्रेस से नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां परिवारवालों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया. सुरक्षित लौटने की खुशी यात्रियों के चेहरों पर साफ नजर आई. उन्होंने अपनी वापसी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रशासन का आभार जताया.

(इनपुट: योगेश पांडेय)

8:26 AM (4 सप्ताह पहले)

नेपाल में सुनकोशी नदी का बढ़ा जलस्तर, किनारे रहने वालों को अलर्ट रहने की सलाह

Posted by :- Dheeraj

नेपाल के सिंधुली स्थित खुरकोट जल मापन केंद्र पर सुनकोशी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है. इसके बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

(इनपुट: आशुतोष मिश्रा)

7:30 AM (4 सप्ताह पहले)

नेपाल भेजी गई राहत सामग्री, सर्च-रेस्क्यू टीम समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट रवाना

Posted by :- Dheeraj

भारत ने नेपाल के लिए राहत सामग्री के साथ टनल रेस्क्यू की तकनीकी टीम भेजी है. DNA जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं. इनके अलावा कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट व हाइजीन किट भेजी गई हैं.

(इनपुट: पंकज दास)

6:52 AM (4 सप्ताह पहले)

भोटेकोशी नदी में बढ़ा पानी का बहाव, रसुवा-नुवाकोट-धादिंग में अलर्ट

Posted by :- Dheeraj

भोटेकोशी नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई देने के बाद रसुवा, नुवाकोट तथा धादिंग के नदी किनारे के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है.

 

6:18 AM (4 सप्ताह पहले)

भोटे कोशी नदी में बढ़ा पानी

Posted by :- Akash

रासुवा जिला प्रशासन कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि भोटेकोशी नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने की की जानकारी मिली है. इसलिए रासुवा, नुवाकोट और धादिंग तक नदी के आसपास के इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है.

Advertisement
5:30 AM (4 सप्ताह पहले)

अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील

Posted by :- Akash

नेपाल ने चीन की सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद जलविद्युत सुरंगों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए एक्सपर्ट अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है. अब तक 4,451 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है, 626 शव बरामद हुए हैं और करीब 2,400 लोग अब भी लापता हैं.

5:24 AM (4 सप्ताह पहले)

108 भारतीय को बचाया गया

Posted by :- Akash

नेपाल-तिब्बत सीमा पर फ्लैश फ्लड के बाद 275 से ज्यादा भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि 108 को बचाया गया है. 598 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं और करीब 900 भारतीय चीन में सुरक्षित हैं.