Advertisement

Nepal Floods Live Updates: 600 के करीब मौतें, नेपाल में आई त्रासदी में अब भी 2500 लोग लापता

aajtak.in | नई दिल्ली | 29 अगस्त 2026, 7:44 AM IST

Nepal Flood Live Updates: नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं. बाढ़ से मरने वालों की संख्या 587 के पार पहुंच गई है, जबकि 2500 लोग अब भी लापता हैं. लापता लोगों में 290 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं. भारत की ओर से नेपाल को लगातार राहत मुहैया कराई जा रही है और विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही का खौफनाक मंजर.(File Photo- PTI)

नेपाल में बाढ़ के बाद हुई भारी तबाही में अब तक 587 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 2500 से लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद 290 भारतीय नागरिकों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं.

हाइड्रोपावर की टनल में 933 मजदूर फंसे हुए हैं. उन्हें बाहर निकालने के लिए नेपाल ने भारत से मदद मांगी है. भारत ने 10 टन राहत सामग्री के साथ एक और विमान काठमांडू भेजा है. वहीं, नेपाल ने रेस्क्यू किए गए विदेशी नागरिकों की सूची जारी की है.

इसी बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि नेपाल द्वारा विदेशी सहयोग को अस्वीकार किए जाने का प्रचार भ्रामक है. शुक्रवार को फेसबुक पर स्टेटस के जरिए उन्होंने विदेशी सहयोग को लेकर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने लिखा, 'विदेशी सहयोग अस्वीकार किया गया है यह प्रचार भ्रामक है. भारत, चीन तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ बचाव और राहत के लिए आवश्यक सहयोग एवं सामग्री के संबंध में लगातार समन्वय किया जा रहा है.'

प्रधानमंत्री शाह ने यह भी बताया कि बचाव कार्यों में हेलिकॉप्टरों की तैनाती के दौरान हवाई सुरक्षा, भौगोलिक पहुंच और वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखा जा रहा है.

7:44 AM (9 मिनट पहले)

Nepal Flood Updates: महाराष्ट्र के 404 पर्यटक फंसे

Posted by :- Aanchal

नेपाल की बाढ़ में महाराष्ट्र के लगभग 404 पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी आ रही है. बताया जा रहा है कि वे सभी सुरक्षित हैं. राज्य सरकार के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया था कि महाराष्ट्र के 404 लोग नेपाल की बाढ़ में अलग-अलग जगहों पर फंसे हैं. हालांकि वे सभी सुरक्षित हैं. जबकि 60 पर्यटक अब भी लापता हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी के मुताबिक हादसे के दौरान नेपाल में मौजूद महाराष्ट्र के 105 लोग सुरक्षित भारत आ चुके हैं. 
 

5:31 AM (2 घंटे पहले)

ईशा फाउंडेशन के तीर्थयात्रियों के बारे में जानकारी नहीं

Posted by :- Akash

नेपाल-चीन सीमा के पास दो दिन पहले आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. समूह के कोऑर्डिनेटर ने शुक्रवार को बताया कि 77 सदस्यीय यह समूह लगातार संपर्क से बाहर है.

3:16 AM (4 घंटे पहले)

बालेन शाह की सफाई

Posted by :- Akash

नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बेहद खराब बने हुए हैं. 600 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई हजार लोग अब भी लापता हैं. इस बीच, कई दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि नेपाल ने भारत, चीन समेत अन्य देशों से मदद लेने से इनकार कर दिया है. अब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि नेपाल द्वारा विदेशी सहयोग अस्वीकार किए जाने का प्रचार भ्रामक है.

1:58 AM (5 घंटे पहले)

चीन की चेतावनी

Posted by :- Akash

चीन ने नेपाल को चेतावनी दी है कि ल्हेन्दे नदी के ऊपरी हिस्से में बनी झील का रंग लगातार गहरा हो रहा है और इसके किसी भी समय फूटने की आशंका है. चीन ने नेपाल के विदेश मंत्रालय को संदेश भेजकर निचले तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Advertisement
1:45 AM (6 घंटे पहले)

नेपाल आर्मी का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

Posted by :- Akash

 

1:43 AM (6 घंटे पहले)

मंदिरों से जुटाई जा रही राहत राशि

Posted by :- Akash


ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं ने शुक्रवार (28 अगस्त) को नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत राशि जुटाई. फ्लैश फ्लड ने नेपाल के कई कस्बों में भारी तबाही मचाई है. दक्षिण-पूर्वी लंदन के प्लमस्टेड स्थित एक मंदिर, जहां मुख्य रूप से नेपाली हिंदू आते हैं, ने धार्मिक त्योहार रक्षाबंधन के कार्यक्रम को नेपाल में बाढ़ पीड़ितों और बचाव अभियान के लिए राहत राशि जुटाने के प्रयास के साथ जोड़ा.

1:19 AM (6 घंटे पहले)

ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए तैयारी

Posted by :- Akash

नेपाल में आई बाढ़ में कई देशों के लोग फंसे हुए हैं. इसको लेकर यूके फॉरेन ऑफिस ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित ब्रिटिश नागरिकों की मदद के लिए यूके ने नेपाल में रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात की है.