ट्रंप-किम की मुलाकात के बाद अब चीन और दलाई लामा करें बातचीतः पोम्पियो

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सांसदों से कहा कि अमेरिका को सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहिए कि चीन को दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बिना पूर्व शर्त के सार्थक और सीधी बातचीत करनी चाहिए.

Advertisement
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दलाई लामा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दलाई लामा

राम कृष्ण

  • वॉशिंगटन,
  • 13 जून 2018,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की मुलाकात के बाद अब चीन और दलाई लामा के बीच बातचीत शुरू करने की मांग उठने लगी है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सांसदों से कहा कि अमेरिका को सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहिए कि चीन को दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बिना पूर्व शर्त के सार्थक और सीधी बातचीत करनी चाहिए.

Advertisement

बुधवार को पोम्पियो का यह बयान बीजिंग दौरे से महज एक दिन पहले आया है. अमेरिका की विदेशी मामलों की सीनेट कमेटी के सदस्यों के सवालों के जवाब में पोम्पियो ने कहा कि वो चीन के अधिकारियों के साथ बातचीत में तिब्बती लोगों के लिए धर्म और विश्वास की आजादी व मानवाधिकार की खातिर दबाव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि वो तिब्बत के राजनीतिक कैदियों की रिहाई की भी वकालत करेंगे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि गुरुवार को पोम्पियो जाएंगे और अपने चीनी समकक्ष के साथ साझा चिंता के प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों व द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे.

पोम्पियो ने कहा, ‘मेरा सुझाव तो यह है कि अमेरिका सार्वजनिक तौर पर यह कहे कि चीन के अधिकारियों को मतभेदों को दूर करने और तनाव कम करने के लिए दलाई लामा या उनके अधिकारियों के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत करनी चाहिए.’

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि वो तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तक अमेरिकी पत्रकारों, राजनयिकों, विद्वानों और अन्य की नियमित पहुंच नहीं होने का मुद्दा भी उठाएंगे. पोम्पियो ने अपनी नियुक्ति की अनुमोदन प्रक्रिया में सवालों के लिखित जवाब पेश किए थे. विदेश मामलों की सीनेट समिति ने इन जवाबों को हाल में जारी किया है.

मालूम हो कि साल 1959 से भारत में निर्वासन में रह रहे हैं और हिमाचल के धर्मशाला में निर्वासित तिब्बत सरकार भी है. चीन दलाई लामा के प्रत्यर्पण को लेकर काफी लंबे अरसे से भारत पर दबाव बना रहा है. हालांकि भारत ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है. भारत में सरकारें बदलीं, लेकिन दलाई लामा के प्रति सभी का रुख एक जैसा रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »