ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है और रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे. इस पूरी लड़ाई में इजरायल भी बड़ी भूमिका निभा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि जंग जल्द खत्म होगी, लेकिन जमीन पर हालात इससे बिल्कुल उलटे हैं.
इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हवाई हमले किए और ईरान के बड़े सुरक्षा अधिकारी अली लरिजानी तथा सेना के एक बड़े कमांडर को मार गिराने का दावा किया. वहीं अमेरिका ने तेहरान, तबरीज, शिराज और चाबहार जैसे बड़े शहरों और इलाकों पर सटीक हमले किए. अब तक 3,000 से ज्यादा ठिकाने तबाह किए जा चुके हैं. यह जंग 28 फरवरी से चल रही है.
ईरान चुप नहीं बैठा है. उसने दुबई एयरपोर्ट के पास मिसाइलें दागीं और यूएई के तेल ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए. सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन पर भी ईरानी हथियार गिरे. इन हमलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ा. कच्चे तेल की कीमत में भी उछाल देखा जा रहा है.
इस जंग में कुछ भारतीय नागरिक अजरबैजान की सीमा के पास फंसे हुए हैं. अमेरिका में आतंकवाद विरोधी प्रमुख जो केंट ने इस्तीफा देते हुए कहा कि ईरान से अभी कोई सीधा खतरा नहीं है.
मिडिल ईस्ट जंग से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए फॉलो करें यह LIVE BLOG
इजरायली हवाई हमले में अली लारिजानी की मौत के बाद ईरान ने अपनी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े तसनीम न्यूज एजेंसी के हवाले से आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरानी खुफिया एजेंसियों ने देशभर में इजरायल और अमेरिका के जासूसी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. अली लारिजानी, जो ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख थे, तेहरान के पास उनकी बेटी के घर पर हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए. इस हमले में उनके बेटे मोर्तजा लारिजानी की भी मौत हो गई. इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को भी मारने का दावा किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...
रूसी तेल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जा रहे रूसी तेल से लदे टैंकर दक्षिण चीन सागर में यू-टर्न लेकर लौट गया है और अब भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, क्योंकि भारत ने रूस से अपने आयात को दोगुना कर दिया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने रूसी तेल खरीद (Russia Oil Buy) को तेजी से बढ़ा रहा है, जिस कारण चीन जा रहे जहाजों को अब भारत के लिए मोड़ दिया गया है और इसमें से एक जहाज 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है. जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इस शिप को जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से लोड किया था. यहां पढ़ें पूरी खबर...
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद अली लारिजानी इजरायल का नंबर-1 टारगेट बन गए थे. 28 फरवरी को खामेनेई की मौत के बाद अली लारिजानी बेहद चौकन्ने हो गए थे. उन्होंने अपनी गतिविधियां सीमित कर ली थी. वे अपना स्थान लगातार बदल रहे थे. लेकिन इजरायल भी अपनी पूरी खुफिया ताकत के साथ उन्हें तलाश कर रहा था. पिछले 15 दिनों से इजरायल और अली लारिजानी के बीच चालाकी और चालबाजियों की पूरी आजमाइश हो रही थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग अब और भीषण हो गई है. ताजा हमले में संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान के दोरुद शहर को निशाना बनाया है. इस हवाई हमले में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 56 लोग घायल हुए हैं. क्षेत्र में तनाव चरम पर है और इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की आशंका और बढ़ गई है.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अल्बानीज ने कहा कि ईरानी शासन खाड़ी क्षेत्र के अपने पड़ोसी देशों पर लगातार और मनमाने हमले कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह स्वीकार करना जरूरी है कि ईरान की ये हरकतें पूरे क्षेत्र की शांति के लिए खतरा हैं.
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अल-जजीरा को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि ईरान केवल तात्कालिक युद्धविराम के पक्ष में नहीं है. उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि लेबनान, यमन और इराक समेत हर मोर्चे पर पूरी तरह युद्ध खत्म करने में यकीन रखते हैं.' इसके साथ ही ईरान ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के गुजरने के लिए एक नया प्रोटोकॉल तैयार करेगा.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है. अल-जजीरा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इजरायल और खासकर नेतन्याहू ने अमेरिका को इस युद्ध में घसीटा है. अराघची के मुताबिक, अमेरिका अब एक कठिन स्थिति में फंस गया है और उसे अपनी गलती मानकर आक्रामकता खत्म करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जो पहले आत्मसमर्पण की मांग कर रहे थे, वे अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने के लिए दूसरों से मदद मांग रहे हैं.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ी खबर आ रही है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के खतरे का सक्रिय रूप से जवाब दे रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, यूएई की सीमा में मिसाइल घुसने की आशंका के बाद सुरक्षा प्रणालियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक किसी मिसाइल को मार गिराने या किसी तरह के नुकसान की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है.
लेबनान में इजरायल के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने अब पूर्वी लेबनान को अपना निशाना बनाया है. खबर है कि पूर्वी बेका घाटी के 'सहमार' कस्बे पर इजरायल ने जोरदार हवाई हमला किया है. लगातार हो रही इस बमबारी से पूरे बेका घाटी इलाके में दहशत का माहौल है. इज़रायल अब धीरे-धीरे लेबनान के उन हिस्सों को भी निशाना बना रहा है जो अब तक सीधे युद्ध की जद में नहीं थे.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. ईरान की ओर से होने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अलर्ट मोड पर आ गया है. यूएई ने ईरानी हमलों को हवा में ही ढेर करने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है. खबर है कि यूएई अब इमरजेंसी टेक-ऑफ यानी आपातकालीन उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों का एक मजबूत घेरा तैयार कर रहा है, ताकि किसी भी हवाई हमले को देश की सीमा में घुसने से पहले ही रोका जा सके.
अमेरिका में मची सियासी हलचल के बीच नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के चीफ जो केंट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, केंट इस युद्ध के बीच में साथ छोड़ने वाले पहले बड़े अधिकारी हैं. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'ईरान से अमेरिका को कोई सीधा खतरा नहीं है, यह जंग सिर्फ इजरायल के दबाव में शुरू की गई है.' हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताकर खारिज कर दिया है.
मिडिल ईस्ट से आ रही खबरें डराने वाली हैं. आज इस भीषण जंग का 19वां दिन है, लेकिन शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही. हालात सुधरने की जगह और बिगड़ते ही जा रहे हैं. ताजा अपडेट यह है कि इजरायल ने अब लेबनान की राजधानी बेरूत के रिहायशी इलाके बाचौरा को निशाना बनाया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक,धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनी गई. खास बात यह है कि हमला करने से ठीक पहले इजरायली सेना ने एक बयान जारी किया था. इसमें उन्होंने बाचौरा की एक खास इमारत को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी थी. इसके कुछ ही देर बाद वहां मिसाइल गिरी और पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई.
दुबई में आज सुबह धमाकों की आवाजों से हड़कंप मच गया. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से हो रहे मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. यूएई ने दावा किया है कि उसने ईरान की कई मिसाइलों को आसमान में ही सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है.
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि UAE की हवाई सुरक्षा प्रणाली इस समय ईरान की ओर से आ रहे मिसाइल हमलों और ड्रोन का सामना कर रही है. रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाज़ें दरअसल हवाई सुरक्षा प्रणालियों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और लड़ाकू विमानों द्वारा ड्रोन तथा 'लोइटरिंग म्यूनिशंस' (घूमते हुए बम) को रोकने की कार्रवाई का परिणाम हैं.
मंत्रालय ने कहा कि UAE की हवाई सुरक्षा प्रणाली इस वक्त ईरान की तरफ से आ रहे मिसाइल और ड्रोन के खतरों का जवाब दे रही है. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सुनाई देने वाली आवाज़ें हवाई सुरक्षा प्रणालियों द्वारा मिसाइलों और ड्रोन को रोकने की कार्रवाई के कारण उत्पन्न हुई हैं.
इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. अल-जजीरा के मुताबिक, इजरायल ने ईरान की ओर से दागी गई 12 मिसाइलों को अपने डिफेंस सिस्टम से रोक दिया है. राहत की बात यह है कि इस हमले में अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
सऊदी अरब आज शाम को रियाद में कई अरब और इस्लामी देशों के विदेश मंत्रियों की एक अहम बैठक करने जा रहा है.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस मीटिंग में इलाके की सुरक्षा और शांति को बनाए रखने के लिए खास चर्चा होगी. बता दें कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा दावा किया है कि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूद उसके हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया है. राहत की बात यह है कि इस हमले में किसी भी सैनिक या रक्षाकर्मी को कोई चोट नहीं आई है.
ईरान के खिलाफ जंग में तैनात अमेरिका के सबसे आधुनिक और दुनिया के सबसे बड़े विमानवाहक युद्धपोत USS जेराल्ड आर. फोर्ड में आग लग गई है. इसे मरम्मत करने के लिए ग्रीस के क्रेते द्वीप पर स्थित सोउडा बे बंदरगाह ले जाया जाएगा.
ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक ईरान ने अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की हत्या का बदला लेते हुए इजरायल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव पर मिसाइलें दागी हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि इन मिसाइलों में क्लस्टर वारहेड लगे थे.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री की सलाह पर 23 मार्च को होने वाले पाकिस्तान दिवस परेड और उससे जुड़े सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की मंजूरी दे दी है. खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से पैदा हुए तेल संकट की वजह से यह फैसला लिया गया है.
इजरायल के रामात गान शहर में मिसाइल हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है. तेल अवीव जिले के पुलिस कमांडर हाइम सर्गेरोफ ने बताया कि दोनों लोग एक इमारत की तीसरी मंजिल पर थे. हमले के वक्त वे सेफ रूम यानी सुरक्षित कमरे की तरफ भाग रहे थे. लेकिन महज कुछ ही मीटर की दूरी पर मिसाइल की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिडिल ईस्ट संकट पर हुई कैबिनेट बैठक में साफ शब्दों में कह दिया कि हम इस जंग में किसी पक्ष में नहीं हैं, इसलिए फ्रांस होर्मुज स्ट्रेट को खोलने या वहां किसी भी सैन्य अभियान में हिस्सा नहीं लेगा.
इनपुट: रॉयटर्स
ईरानी मीडिया ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लरिजानी मारे जा चुके हैं. इजरायल ने पहले ही दावा किया था कि लरिजानी मारे जा चुके हैं और अब ईरान की ओर से भी पुष्टि की जा चुकी है. पूरी खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें - ईरान के टॉप अधिकारी अली लारिजानी की मौत पर लगी मुहर, तेहरान ने माना एयरस्ट्राइक में हुआ नुकसान
इनपुट: रॉयटर्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग को लेकर नाटो के सहयोगियों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सभी NATO देश इस कार्रवाई के समर्थन में थे. लेकिन, हमने उनकी इतनी मदद की, फिर भी वे हमारी मदद नहीं करना चाहते. यह सबसे हैरानी वाली बात है.
इराक की केंद्र सरकार और कुर्दिश अधिकारियों के बीच एक अहम समझौता हुआ है. इराक के तेल मंत्री ने बताया कि बुधवार से इराकी तेल का निर्यात तुर्की के सेयहान बंदरगाह से दोबारा शुरू हो जाएगा.
इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ और अच्छे मूड में थे.
भारत और जेद्दा (सऊदी अरब) के बीच कुल 14 उड़ानें चलेंगी. मस्कट के लिए 12 उड़ानें. एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट (ओमान) के लिए 12 उड़ानें चलाएगी जो इन शहरों से होंगी - दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई और तिरुवनंतपुरम. इन उड़ानों के अलावा UAE और सऊदी अरब के लिए 24 और उड़ानें भी चलाई जाएंगी.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि दुनिया भर में अब यह आवाजें उठने लगी हैं कि ईरान पर जो जंग थोपी गई है, वह गलत है. यहां तक कि यूरोप और अमेरिका के कुछ अधिकारी भी यही मान रहे हैं.
ईरान के न्यूज एजेंसी तसनीम ने बताया है कि बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास धमाका हुआ है. हालांकि, प्लांट को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.