मेक्सिको के स्कूलों में मोबाइल पर बैन, सरकार के फैसले पर अभिभावकों ने जताई चिंता

मेक्सिको सरकार ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है ताकि बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहे और डिजिटल लत से बचाव हो सके. यह नियम प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में लागू किया गया है, हालांकि आपात स्थिति और विशेष जरूरतों के लिए फोन इस्तेमाल की अनुमति दी गई है.

Advertisement
मेक्सिको के स्कूलों में अब कक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. (Representative Photo: Pexels) मेक्सिको के स्कूलों में अब कक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. (Representative Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:06 AM IST

मेक्सिको के स्कूलों में अब क्लास के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. यह नियम मंगलवार से लागू हो गया है. सरकार का कहना है कि इससे बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर रहेगा और मोबाइल की लत कम होगी. हालांकि, सरकार के इस फैसले का कुछ अभिभावक विरोध कर रहे हैं. उन्हें डर है कि देश में बढ़ती हिंसा के बीच वे स्कूल में मौजूद अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पाएंगे. 

Advertisement

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की सरकार की इस पहल को विशेषज्ञों का समर्थन मिला है. उनका मानना है कि मोबाइल का ज्यादा इस्तमाल बच्चों में तनाव, चिंता और ध्यान भटकाने जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है. सरकार का मकसद बच्चों और किशोरों को डिजिटल प्लेफॉर्म की लत से बचाना है. इस नए नियम के मुताबिक, प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पूरे स्कूल समय के दौरान मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी. 

हालांकि, शिक्षक की देखरेख में पढ़ाई के लिए, आपात स्थिति में या दिव्यांगता और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतों के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा. बच्चे स्कूल आते-जाते फोन अपने पास रख सकेंगे. 

क्यों हैं अभिभावकों को चिंता

इस फैसले को लेकर अभिभावकों में चिंता है. उनका कहना है कि मेक्सिको में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में बच्चों के पास फोन होना जरूरी है, जिससे वे जरूरत पड़ने पर अपने परिवार से संपर्क कर सकें. वहीं, कुछ माता-पिता ने सरकार पर उनकी चिंताओं को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: फ्रांस और इटली के बाद अब पुर्तगाल में बवाल, पुलिस ने टेंट कैंप हटाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

मेक्सिको में बाल अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन REDIM के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में 17 साल तक की उम्र के हर 10 में से एक बच्चे को संगठित अपराध से जुड़ी घटना का सामना करना पड़ा. 

इसी बीच सरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी नए नियम लागू करने जा रही है. इसके तहत सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म को नफरत फैलाने वाली पोस्ट, दुर्व्यवहार, यौन हिंसा, उत्पीड़न और साइबर बुलिंग से जुड़ी सामग्री हटानी होगी. मेक्सिको के शिक्षा मंत्री मारिडो डेलगाडो ने कहा है कि सरकार का मकसद बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत और उससे होने वाली समस्याओं से बचाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »