किम जोंग उन की दो टूक- अब हम परमाणु शक्ति से लैस, नहीं होगा कोई युद्ध

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण अभियान ने कई बार दुनिया को चौंकाया है और चिंता में डाला है. इस बीच अब इस मसले पर फिर किम जोंग उन का बयान आया है.

Advertisement
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

  • कोरियन युद्ध समाप्ति की बरसी पर किम का संदेश
  • हम शक्तिशाली हुए, कोई युद्ध नहीं होगा: किम जोंग
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन का कहना है कि अब उनका देश परमाणु शक्ति से लैस है, ऐसे में अब किसी तरह के युद्ध होने की संभावना नहीं है. क्योंकि हमने अपने आप को सुरक्षित कर लिया है. दुनिया के सैकड़ों प्रतिबंधों और लगातार हो रही आलोचना के बावजूद नॉर्थ कोरिया ने परमाणु परीक्षण को नहीं रोका था. इस बीच अब एक लंबे वक्त के बाद किम जोंग उन का ये बयान सामने आया है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कोरियन युद्ध की समाप्ति के 67 साल पूरे होने पर किम जोंग उन ने अपनी जनता को संबोधित किया. इस दौरान किम ने भरोसा दिलाया कि उनके देश ने इतनी संख्या में परमाणु शक्ति अपने पास जुटा ली है कि युद्ध की जरूरत नहीं पड़ेगी. परमाणु शक्तियों से हमारी ताकत काफी बढ़ गई है.

Advertisement

किम जोंग उन ने कहा कि जो शक्तियां हम पर दबाव बनाती थीं और हमें धमकाने की कोशिश करती थीं, उनसे मुकाबला करने के लिए हमारे पास परमाणु शक्ति मौजूद है. ऐसे में अब युद्ध की संभावना नहीं है, क्योंकि हम सुरक्षित हैं.

बता दें कि ने पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से परमाणु परीक्षण का अभियान चलाया था, उससे दुनिया काफी चिंतित थी. अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच में लगातार विवाद पनप रहा था, एक वक्त था जब रिश्तों में सुधार की पहल हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन से सिंगापुर में मुलाकात भी की, लेकिन दूसरी मुलाकात होने से पहले ही सबकुछ बिगड़ गया.

हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों की ओर से कोई आक्रामक बयानबाजी नहीं हुई है. लेकिन नॉर्थ कोरिया ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया द्वारा निर्मित एक हॉल को उड़ा दिया था, जिसमें दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होती थी. जिसके बाद नॉर्थ कोरिया के व्यवहार पर एक बार फिर शक पैदा हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »