अमेरिका ने भारत से कहा- पाकिस्तान से संबंध और खराब न करें

अमेरिका ने भारत से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ संबंध और खराब न करे. हालांकि, भारत पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है और पाक पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ा रहा है.

Advertisement
सुषमा ने यूएन में पाकिस्तान का मुद्दा उठाया था सुषमा ने यूएन में पाकिस्तान का मुद्दा उठाया था

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने दो दिन में दो बार भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बातचीत की है. उरी अटैक के बाद यह पहला मौका है जब भारत और पाक के उच्च स्तर के नेताओं ने आपस में बातचीत की हो.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, अमेरिका ने भारत से कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ संबंध और खराब न करे. हालांकि, भारत पाकिस्तान को करने की कोशिश कर रहा है और पाक पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ा रहा है.

Advertisement

यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली में भाग लेने गई सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क में थी और उन्होंने यूएन में सोमवार को अपने भाषण में पाकिस्तान का मुद्दा उठाया था. हालांकि, अभी अमेरिका में चुनाव का वक्त है, बावजूद इसके वह भारतीय उपमहाद्वीप में हो रही घटनाओं पर नजर रख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों विदेश मंत्रियों की दोनों बातचीत में विषय रहा.

भारत ने पाकिस्तान का विरोध करते हुए सार्क समिट में भी नहीं जाने का फैसला किया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है. भारत पाकिस्तान के एमएफएन दर्जे को भी वापस लेने पर विचार कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »