Advertisement

Israel Elections 2026 Live: इजरायल में पड़ा पहला वोट, नेतन्याहू के फ्यूचर पर फैसले की आ गई घड़ी

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 अक्टूबर 2026, 1:50 PM IST

Israel elections 2026 Live Updates: इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमास हमले के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है. मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत इस चुनाव में दांव पर है, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और पूर्व IDF प्रमुख गादी आइज़ेनकोट के साथ कड़ी टक्कर में हैं. चुनाव में गाजा संघर्ष, सुरक्षा, सैन्य सेवा और न्यायिक सुधार मुख्य मुद्दे हैं.

इजरायल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों का बहुमत जरूरी है. (Photos: Reuters/X-@PTI_News)

इजरायल में चुनाव को लेकर सियासी चर्चा तेज है. आज इजरायल में वोटिंग हो रही है और आज ही नतीजे आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल में वोटिंग के लिए लगभग 67 हजार से ज्यादा इजरायली दूसरे देशों से आए हैं. 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमास हमले और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में चली जंग के बाद यह पहला राष्ट्रीय चुनाव है.

इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं. इस चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है. इस बार चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने कई बड़े चेहरे मैदान में हैं. उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट जैसे प्रमुख विपक्षी नेता मजबूती से खड़े हैं. हालांकि, प्रधानमंत्री बनने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू और इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ के पूर्व हेड गादी आइज़ेनकोट के बीच कड़ी टक्कर है. 

इजरायल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटों का बहुमत जरूरी है. चुनावी माहौल में गाजा, हमास पर एक्शन, देश की सुरक्षा, सैन्य सेवा और न्यायिक सुधार सबसे प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं. इजरायली चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, इजरायल में आखिरी वोट डाले जाने के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी.

इजरायल चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...

1:50 PM (9 मिनट पहले)

भारत से कितनी अलग है इजरायली चुनाव प्रक्रिया

Posted by :- Akanksha

इजरायली चुनाव प्रक्रिया के मुताबिक, इजरायल में आखिरी वोट डाले जाने के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी. तकनीकी रूप से मतदान तब भी शुरू हो सकता है जब दूसरे क्षेत्रों में वोटिंग जारी हो. 28 अक्टूबर तक इजरायल में नतीजे साफ हो जाएंगे. हालांकि आधिकारिक रूप से 4 नवंबर को इजरायली चुनाव के नतीजे आने हैं. नतीजों के बाद राष्ट्रपति किसी एक नेता को सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे. उस नेता के पास 28 दिनों का समय होगा, जरूरत पड़ने पर इसे 14 दिन और आगे बढ़ाया जा सकता है. 
 

1:30 PM (30 मिनट पहले)

क्या कहते हैं इजरायल के चुनावी पोल

Posted by :- Akanksha

चुनाव प्रचार पर रोक लगने से ठीक पहले आए अंतिम सर्वे के मुताबिक, आइसेनकोट की 'यशार' पार्टी, नेतन्याहू की 'लिकुड' पार्टी से मामूली बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, कोई भी पक्ष 61 सीटों के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच रहा है. इसलिए सर्वेक्षण से यह तो साफ है कि इजरायल में गठबंधन सरकार बनेगी. नेतन्याहू के गुट को लगभग 50 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्ष को 52 से 56 सीटें मिल सकती हैं. 14 से 16 सीटों वाली अरब पार्टियां निर्णायक साबित हो सकती हैं

1:14 PM (45 मिनट पहले)

सरकार बनाने के लिए 61 सदस्यों के समर्थन जरूरी

Posted by :- Akanksha

इजरायल की संसद, जिसे 'नेसेट' कहा जाता है, वहां 120 सीटें हैं. किसी भी पार्टी को सीटें जीतने के लिए कुल राष्ट्रीय मतों का कम से कम 3.25% हिस्सा हासिल करना जरूरी है. सरकार बनाने के लिए 61 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होती है. आज तक किसी भी पार्टी को अकेले बहुमत नहीं मिला है, इसलिए इजरायल में हमेशा गठबंधन सरकारें ही बनती हैं. 
 

1:00 PM (59 मिनट पहले)

सरकार बनाने के लिए 61 सदस्यों के समर्थन जरूरी

Posted by :- Akanksha

इजरायल की संसद, जिसे 'नेसेट' कहा जाता है, वहां 120 सीटें हैं. किसी भी पार्टी को सीटें जीतने के लिए कुल राष्ट्रीय मतों का कम से कम 3.25% हिस्सा हासिल करना जरूरी है. सरकार बनाने के लिए 61 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होती है. आज तक किसी भी पार्टी को अकेले बहुमत नहीं मिला है, इसलिए इजरायल में हमेशा गठबंधन सरकारें ही बनती हैं. 


 

Advertisement
12:54 PM (एक घंटा पहले)

इजरायल में कैसे होता है मतदान

Posted by :- Akanksha

इजरायल और भारत की चुनाव प्रणाली में काफी अंतर है. वहां, पूरा देश एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है. मतदाता किसी स्थानीय उम्मीदवार को नहीं बल्कि एक पार्टी का चुनाव करते हैं.  एक कार्डबोर्ड स्क्रीन के पीछे, मतदाता पार्टी के हिब्रू अक्षरों वाली एक पर्ची चुनते हैं, उसे लिफाफे में बंद करते हैं और बैलट बॉक्स में डाल देते हैं. यहां EVM का इस्तेमाल नहीं होता है.
 

12:04 PM (एक घंटा पहले)

पोलिंग स्टेशन के बाहर लगी कतार

Posted by :- Aanchal

इजरायल में आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. बड़ी संख्या में लोग वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं. इस चुनाव में करीब 73 लाख लोग मतदान करने के पात्र हैं. मतदान करने आए एक मतदाता ने कहा कि इजरायल को बदलाव की जरूरत है. उन्होंने साफ कहा कि देश बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है. ढाई लाख इजरायली देश छोड़कर चले गए. 

उन्होंने कहा, 'इन 20 सालों में हमने लोकतंत्र खो दिया. एक-दूसरे के लिए सम्मान खो दिया और एकता भी खो दी. हमें बदलाव चाहिए.'


 

10:42 AM (3 घंटे पहले)

इजरायल में वोटिंग शुरू

Posted by :- Aanchal

इजरायल में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. इजरायल में लगभग 73 लाख वोटर हैं. ये वोटर्स अब इजरायल की सत्ता का फैसला करेंगे. इस चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीतिक किस्मत दांव पर है. चुनाव में उनके सामने पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और पूर्व IDF प्रमुख गादी आइज़ेनकोट जैसे कद्दावर नेता चुनावी मैदान में हैं. 

6:55 AM (7 घंटे पहले)

ट्रंप ने किया नेतन्याहू का समर्थन

Posted by :- Aanchal

इजरायल में चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू का समर्थन किया है. उनका कहना है कि नेतन्याहू में बहुत ही कठिन परिस्थितियिों में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने बहुत कठिन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है.'

यह भी पढ़ें: इजरायल में वोटिंग से पहले नेतन्याहू ने दिखाया ट्रंप का समर्थन, ईरान के खिलाफ फिर जंग छेड़ने के दिए संकेत