सीरिया ने कहा कि ISIS ने पूर्वी हिस्से में 300 लोगों की हत्या की

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शनिवार को हुए हमले में 85 असैन्य लोग और सीरियाई सेना तथा सरकार समर्थक मलेशिया के 50 लोग मारे गए.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

लव रघुवंशी

  • बेरूत,
  • 17 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

सीरिया के पूर्वी शहर दीर ओजोर में सरकार समर्थक बलों के खिलाफ आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने नरसंहार करते हुए 300 लोगों को मौत के घात उतार दिया जबकि 400 से ज्यादा नागरिकों का अपहरण कर लिया. यह दिखाता है कि चरमपंथी इस क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गए हैं.

सरकारी सना समाचार एजेंसी ने कहा कि शनिवार को किए गए हमले में मरने वालों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि विपक्षी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मृतकों में ज्यादातर सीरियाई सैनिक और सरकार समर्थक मिलिशिया और उनके परिवार है.

Advertisement

यह चरमपंथी समूह द्वारा की गईं हत्याओं में सबसे बदतरों में एक है. इस समूह का नियंत्रण और इराक के बड़े हिस्से पर है और इसने दोनों देशों में हजारों लोगों की हत्याएं की है.

ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि शनिवार शाम तक कम से कम 135 लोग मारे गए. इसमें 80 सैनिक और सरकार समर्थक मिलिशिया थे और बाकी के नागरिक थे.

संस्था ने कहा कि उनमें से कई के सिर में गोली मारी गई या कर दिया गया. आईएस से संबद्ध आमक समाचार एजेंसी ने कहा कि दीर अलजोर पर बड़े स्तर पर हमले हुए जिसकी शुरूआत फिदायिन हमलों से हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement