US-Israel-Iran War Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकीरी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान फीस वसूल रहा है. ट्रंप ने कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए, और अगर ऐसा हो रहा है, तो उन्हें तुरंत इसे बंद करना चाहिए.
वहीं, ईरान और अमेरिका डेलिगेशन के बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान में बैठक होनी है. पाकिस्तान ने इसके लिए सुरक्षा के इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं. हालात का जायजा लेने के लिए अमेरिका से 30 सदस्यों की एक टीम इस्लामाबाद पहुंची है. इस बीच, इजरायली सेना का कहना है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के लॉन्च साइट्स पर हमले शुरू कर दिए हैं.
मिडिल-ईस्ट जंग से जुड़े छोड़े-बड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए LIVE ब्लॉग पर बने रहें.
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बुधवार को हुए इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में कम से कम 1,953 लोग मारे गए हैं और 6,303 घायल हुए हैं.
ईरान की 2 उड़ानें पाकिस्तान रवाना हुई हैं. उनमें ईरानी डेलिगेशन होने की खबर है. जो अमेरिका संग बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहा है.
पाकिस्तान जाने से पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने हमें बातचीत के लिए कुछ काफी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. वेंस ने आगे कहा कि वे ईरान के साथ बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
उनका मानना है कि ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी.
होर्मुज से पिछले 24 घंटों में चार बड़े जहाज गुजरे हैं. इसमें दो टैंकर (एक प्रोडक्ट्स कैरियर और एक सुपरटैंकर) अपने सफर से वापस ईरान आए. पिछले 24 घंटों में ईरान से जुड़े तीन टैंकर, जिनमें एक कच्चे तेल का सुपरटैंकर भी शामिल है, होर्मुज से गुजरा.
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति की तारीफ की. उन्होंने लिखा, मैं राष्ट्रपति रोड्रिगो की सराहना करता हूं. उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), हिज़्बुल्लाह, हमास और हूतियों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है.
ईरानी सीमा सुरक्षा बल के कमांडर ने देश की सुरक्षा स्थिति पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ईरान की सभी सीमाएं पूरी तरह से उनके सुरक्षा बलों के नियंत्रण में हैं. सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से स्थिर और बेहतर बनी हुई है.
मिडिल-ईस्ट में सीजफायर के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 16 भारतीय ध्वज वाले जहाज फंसे हुए हैं. भारतीय नौसेना 'ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा' के तहत इन तेल, गैस और रसायनों से लदे टैंकरों की सुरक्षा और निगरानी कर रही है. एलपीजी ले जा रहा जहाज 'जग विक्रम' अभी भी शारजाह में खड़ा है और नौसेना के निर्देशों का इंतजार कर रहा है.
ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर नेतन्याहू को 'इजरायल का एक साहसी रक्षक' कहते हैं. एक पुरानी कहानी बताते हुए कुशनर ने कहा था कि जब इजरायल के मौजूदा पीएम उनके घर में वीकेंड गुजार रहे थे, तब नेतन्याहू पद पर नहीं थे. वो कुशनर के बेडरूम में सोए, नेतन्याहू को कुशनर की एक किताब पसंद आई, लेकिन इसके आगे की कहानी और भी रोचक है. इसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका की तरफ से ईरान डील पर बात करने PAK आ रहे दो हार्डकोर यहूदी कौन हैं?
ईरान में बैंक समन्वय परिषद ने ऐलान किया है कि कल से पूरे ईरान में बैंक की सभी शाखाएं अपना सामान्य कामकाज फिर से शुरू कर देंगी. इस आदेश में तेहरान स्थित बैंकों के मुख्यालय भी शामिल हैं.
ईरानी दूतावासा ने जंग की घड़ी में भारत के लोगों की तरफ से मिले शानदार सहयोग का शुक्रिया अदा किया है. दूतावास ने बताया है कि आर्थिक मदद हासिल करने के लिए पहले से तय किए गए सभी बैंक खाते अब बंद कर दिए गए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ईरानी दूतावास ने अपील की है कि वो अब इन पुराने खातों या दूतावास के नाम पर बताए जा रहे किसी भी दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर न करें. दूतावास ने ये भी बताया कि अब इस तरह के किसी भी फंड या दान की जरूरत नहीं है.
ईरान की विदेश संबंध रणनीतिक परिषद के प्रमुख और पूर्व विदेश मंत्री सैयद कमाल खराजी की गुरुवार रात को मौत हो गई है. वो कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायली शासन के किए गए एक आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसी हमले में उनकी पत्नी की भी जान चली गई थी, जिनकी मौत हमले वाले दिन ही हो गई थी.
IDF ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि ईरान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन रोरिंग लायन'के दौरान 18000 बम गिराए गए. इस रिपोर्ट में ईरान के 4 हजार से ज्यादा इलाकों को टारगेट करने का दावा भी किया गया है.
अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कई देशों में तेल संकट गहराता जा रहा है. नेपाल में पेट्रेल के दामों में 17 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और अब पेट्रोल की कीमत 216.50 प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल भी 25 रुपया महंगा हो गया है और अब डीजल की कीमत 204.50 रुपया प्रति लीटर हो गई है.
इजरायली तोपखाने ने दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है. इस हमले में कफ्र रूमान, कफ्र तिबनित, हब्बौश और रासिया अल-फखर के बाहरी इलाकों को निशाना बनाया गया है.
IRGC ने ऐलान किया है कि सीजफायर शुरू होने से लेकर अब तक ईरान के सशस्त्र बलों ने किसी भी देश पर कोई हमला या मिसाइल लॉन्चिंग नहीं की है. ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसी कोई भी सैन्य कार्रवाई, जिसका जिक्र ईरान के आधिकारिक बयानों में नहीं है, उसका ईरान से कोई लेना-देना नहीं है.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होने की उम्मीद है. ऐसे में पाकिस्तान सरकार ने दो दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, पुलिस ने पूरे शहर, खासकर 'रेड जोन' के आसपास सुरक्षा चौकियां बनाईं और गाड़ियों की गहन चेकिंग की.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का आवागमन बहाल करने को लेकर बातचीत की. स्टार्मर ने ट्रंप के साथ इसके लिए एक प्लान पर सहमति बनाने के लिए ब्रिटेन के साझेदारों को एक साथ लाने की कोशिशों पर बात की. एक बयान में कहा गया, 'वो इस बात पर सहमत हुए कि अब जब सीजफायर लागू हो गया है और स्ट्रेट को खोलने पर सहमति बन गई है, तो हम समाधान खोजने के अगले फेज में हैं.'
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'ऐसी खबरें हैं कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है. उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वो ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत बंद कर देना चाहिए.'
ईरान ने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरानी टीम बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है. ईरान का कहना है कि जब तक लेबनान में सीजफायर नहीं हो जाता, तब तक वो अमेरिकी या इजरायल के साथ किसी भी शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा.
कुवैत ने दावा किया है कि उस पर ईरान और उसके समर्थित समूहों ने हमला किया है. वहीं, IRGC ने फारस की खाड़ी के देशों पर हमलों की खबरों को झूठा बताया. ईरानी सेना ने कहा, 'अगर मीडिया में प्रकाशित ये रिपोर्ट सच हैं, तो बिना किसी शक के ये यहूदी दुश्मन (इजरायल) अमेरिका का काम है.'
पाकिस्तानी पंजाब विधानसभा में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है. ये प्रस्ताव मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के राणा मोहम्मद अरशद ने रखा है. उनके मुताबिक, इजराय-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने और वैश्विक शांति बनाए रखने में इन नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है.
यू.एस. सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिकी वायु सेना का C-17 ग्लोबमास्टर III मध्य पूर्व के एक एयरबेस से उड़ान भर रहा है. यह विमान 1,70,000 पाउंड से अधिक कार्गो ले जा सकता है और केवल 3,500 फीट लंबी रनवे पर भी उतर सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान बहुत खराब तरीके से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही की अनुमति दे रहा है. ट्रप ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बात कही.
नाटो के महासचिव मार्क रुटे ने यूरोपीय सरकारों से कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि कुछ ही दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा के लिए ठोस प्रतिबद्धताएं दी जाए. गुरुवार को डिप्लोमैट्स ने यह जानकारी दी, ऐसे समय में जब अमेरिका की ओर से गठबंधन छोड़ने की धमकियों के बीच नाटो दबाव में है.
पाकिस्तान में होने वाले ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई हैं. अमेरिका से 30 सदस्यों की एक एडवांस टीम सिर्फ ये जानने के लिए इस्लामाबाद गई है कि पाकिस्तान ने सुरक्षा के इंतजाम कैसे किए हैं. बता दें, ईरान-अमेरिका डेलिगेशन के बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान में बैठक होनी है.
अमेरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान फीस वसूल रहा है. ट्रंप ने बताया ऐसा नहीं होना चाहिए, और अगर ऐसा हो रहा है तो उन्हें तुरंत इसे बंद करना चाहिए.