सर्जिकल स्ट्राइक इफेक्ट: नवाज ने की कैबिनेट मीटिंग, कहा- युद्ध थोपा गया तो जवाब देंगे

नवाज शरीफ अपने मंत्रियों के साथ कैबिनेट मीटिंग करेंगे. मीटिंग में दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा होगी.

Advertisement
नवाज की कैबिनेट मीटिंग में कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा होगी नवाज की कैबिनेट मीटिंग में कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा होगी

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाई. मीटिंग में दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा हुई. नवाज शरीफ ने कहा कि पूरा देश अपनी सरहद की सुरक्षा के लिए तैयार है. नवाज ने कहा कि अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो पाकिस्तान की सेना जवाब देगी. उधर, पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के प्रमुख इमरान खान भी शुक्रवार को रैली करेंगे. इमरान खान ने कहा है कि वह नवाज शरीफ को दिखाएंगे कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का कैसे जवाब दिया जाए.

Advertisement

कश्मीर पर चर्चा करेंगे नवाज
मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की कैबिनेट मीटिंग में के गृह और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी पीएम नवाज शरीफ को राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जानकारी देंगे. कैबिनेट मीटिंग में कश्मीर मुद्दे पर भी चर्चा होगी.

नवाज और मोदी को मैसेज देंगे खान
इमरान खान ने लोगों से अपील की है कि उनकी रैली में पाकिस्तान के सभी हिस्सों से लोग आएं और एकता प्रदर्शित करें. खान ने ये भी कहा कि नवाज शरीफ सरकार चलाने के लिए असक्षम हैं और आर्मी चीफ ही पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इमरान खान ने कहा कि वे भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को भी रैली में देंगे. शुक्रवार की सुबह से ही लाहौर में उनकी रैली में शामिल होने के लिए हजारों लोग जुटने भी लगे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »