सीरिया संघर्ष से अछूता नहीं रहेगा भारत, ऐसे पड़ेगा असर...

अगर सीरिया संघर्ष जल्द ही खत्म नहीं हुआ, तो भारत समेत पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ जाएगी. शुक्रवार को सीरिया में केमिकल अटैक के बाद अमेरिकी मिसाइल हमले की खबर फैलते ही वैश्विक बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली.

Advertisement
सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमत में इजाफा सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद वैश्विक बाजार में तेल की कीमत में इजाफा

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

अगर सीरिया संघर्ष जल्द ही खत्म नहीं हुआ, तो भारत समेत पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ जाएगी. शुक्रवार को सीरिया में केमिकल अटैक के बाद अमेरिकी मिसाइल हमले की खबर फैलते ही वैश्विक बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली.

भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक्स से लेकर कमॉडिटीज और करेंसी बाजार में तेज से गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों की मानें तो यदि लंबा खिंचा, तो इसका भारत समेत दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. कई देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी.

Advertisement

भावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा वैश्विक बाजार में सुधार
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सुधार अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा. हालांकि अभी तक भारत की ओर से सीरिया पर अमेरिकी हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भारत ने इस मसले पर आगे की रणनीति बनाने पर विचार शुरू कर दिया है. सीरिया पर हमले के बाद एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.2 गिर गया. टोक्यो, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान, इंडोनेशिया और एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

भारत ने शुरू की समीक्षा
वैश्विक बाजार में भारी गिरावट दर्ज होने के बाद भारत ने के असर की समीक्षा शुरू कर दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि सीरिया संघर्ष लंबा खिंचने और पेट्रोलियम पदार्थ संपन्न खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के हालात पैदा होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होगा, जिसका सीधा असर भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों पर पड़ेगा. इसके अलावा सीरिया संघर्ष को लेकर पूरी दुनिया दो धड़ों में बंट गई है, जिसे तृतीय विश्वयुद्ध की आहट के तौर पर देखा जा रहा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »