वास्तविक नियंत्रण रेखा पर संबंधों में सुधार चाहती हैं भारत-चीन की सेना

भारत और चीन के बीच सीमा रेखा पर इन दिनों हालात सामान्य दिख रहे हैं. दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर तनाव कम करने की कोशिश में हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

भारत और चीन के सैन्य अधिकारी दोनों देशों की सीमा- वास्तविक सीमा रेखा (LoAC) पर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं.

भारतीय सेना के एक रक्षा अधिकारी ने कहा है कि और की सेनाओं ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर शांति और रिश्तों में सुधार की परस्पर इच्छा ज़ाहिर की है.

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'चीन के पीएलए दिवस के मौके पर कल पूर्वी लद्दाख के चुशुल-मोल्डो बैठक स्थल पर चीनी खेमे में औपचारिक बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (बीपीएम) हुई.'

Advertisement

औपचारिक बीपीएम की शुरुआत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वजों की सलामी के साथ हुई थी.

प्रवक्ता ने कहा, 'दोनों प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने औपचारिक संबोधन में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और पर कार्यकारी स्तर पर रिश्तों में सुधार के लिये इच्छा जताने को लेकर धन्यवाद  दिया. इसके बाद चीनी संस्कृति और वहां की परंपरा को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.'

उन्होंने कहा कि दोनों तरफ के प्रतिनिधियों ने स्वतंत्र और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »