हिलेरी को राष्ट्रपति नहीं बना सकता 'झूठा' क्लिंटन तरीकाः फियोरिना

फियोरिना ने कहा कि हिलेरी अमेरिकी जनता से लगातार झूठ बोलती रही हैं. उन्होंने कहा, ‘यह क्लिंटन का तरीका है. बिल और हिलेरी दोनों ने ही इसका प्रयोग किया है - क्लिंटन का तरीका.

Advertisement

केशव कुमार / BHASHA

  • वाशिंगटन,
  • 29 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

डेमोकेट्रिक पार्टी की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं. चौंकानेवाला यह बयान रिपब्लिकन उम्मीदवारी की दावेदार कार्ली फियोरिना ने दिया. उन्होंने हिलेरी पर अमेरिकी जनता से लगातार झूठ बोलने का आरोप भी लगाया है.

लगाए बिल क्लिंटन से जुड़े आरोप
कॉरपोरेट लीडर से राजनेता बनीं फियोरिना ने आयोवा में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी से जुड़ी बहस में कहा, ‘ फायदा उठाने के लिए और सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करेंगी. सुनिए, जो बिल क्लिंटन ने किया, अगर वह मेरे पति ने किया होता तो मैं उन्हें कब का छोड़ चुकी होती.’ हिलेरी अमेरिका की पहली बनने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने की बहुत ज्यादा संभावना है. अमेरिका की प्रथम महिला रहीं हिलेरी ओबामा के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं.

Advertisement

फियोरिना बोलीं, जनता से झूठ कहतीं हैं हिलेरी
फियोरिना ने कहा कि हिलेरी अमेरिकी जनता से लगातार झूठ बोलती रही हैं. उन्होंने कहा, ‘यह क्लिंटन का तरीका है. बिल और हिलेरी दोनों ने ही इसका प्रयोग किया है - क्लिंटन का तरीका. आपको जो कहना है कहिए, जो करना है करिए. जितना झूठ बोलना है बोलिए. हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की नहीं बन सकतीं.’

चुनावी गिनती में कमजोर हैं फियोरिना
चुनावी गिनती के मामले में कमजोर फियोरिना का दावा है कि वह काफी कामयाबी के साथ हिलेरी का मुकाबला कर सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘ में हजारों जगहों पर जा चुकी हैं. मैं भी जा चुकी हूं. और मैं जानती हूं कि उड़ान भरना एक गतिविधि है, कोई उपलब्धि नहीं. मैं जानती हूं कि वह बहुत से पद और पदवियां संभाल चुकी हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में ज्यादा कुछ हासिल नहीं किया.' फियोरिना ने हिलेरी पर से जुड़ी हर चुनौती को गलत ढंग से लेने का आरोप भी लगाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »