पीरियॉडिक टेबल के जनक दिमित्री इवानोविक मेंडलीव को गूगल की डूडल वाली श्रद्धांजलि

दिमित्री ने पीरियॉडिक टेबल का एक्सटेंडेड वर्जन बनाया था. उन्होंने ना सिर्फ एलिमेंट्स को उनकी सही पोजीशन पर रखा बल्कि, वैलेंसी और एटॉमिक वजनों में पुरानी गलतियों में भी सुधार किया.

Advertisement
गूगल ने डूडल बनाकर दी मेंडलीव को श्रद्धांजलि गूगल ने डूडल बनाकर दी मेंडलीव को श्रद्धांजलि

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

पीरियॉडिक टेबल के महत्व को कौन नहीं जानता. स्कूल के दिनों में हम सभी ने पीरियॉडिक टेबल ऑफ एलिमेंट्स को खूब पढ़ा है. लेकिन कुछ ही लोग ऐसे हैं जो ये जानते हैं कि पीरियॉडिक टेबल का आविष्कार किसने किया था.


गूगल ने पीरियॉडिक टेबल के जनक, रूस के महान केमिस्ट दिमित्री इवानोविक मेंडलीव के 182वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. दिमित्री ने ही पीरियॉडिक लॉ की रचना की थी. इस लॉ के जरिए 63 एलिमेंट्स का संगठन बना जिसे हम पीरियॉडिक टेबल के नाम से जानते हैं.

Advertisement


दिमित्री ने पीरियॉडिक टेबल का एक्सटेंडेड वर्जन बनाया था. उन्होंने ना सिर्फ एलिमेंट्स को उनकी सही पोजीशन पर रखा बल्कि, वैलेंसी और एटॉमिक वजनों में पुरानी गलतियों में भी सुधार किया. इसके साथ ही उन्होंने उस जमाने तक नहीं खोजे जा सके एलिमेंट्स का भी लगाते हुए उनके लिए जगह छोड़ी. 1869 में छपी मेंडलीव टेबल में 63 खोजे जा चुके एलिमेंट्स को उनके एटॉमिक मास के आधार पर व्यवस्थित किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »