लीबिया में बड़ा समुद्री जहाज डूबा, 700 लोगों की मौत की आशंका

लीबिया में एक बड़ा समुद्री जहाज हादसे का शि‍कार हो गया. बीच समुद्र में जहाज डूब गया, आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में जहाज पर सवार करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
Symbolic Image Symbolic Image

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2015,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

लीबिया में प्रवासियों को लेकर जा रहा एक बड़ा जहाज हादसे का शि‍कार हो गया. बीच में जहाज डूब गया, आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में जहाज पर सवार करीब 700 लोगों की मौत हो गई है. जहाज के डूबने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

बताया जाता है कि यह तब हुई जब जहाज इटली के लैंपेड्यूसा तट से करीब 120 मील की दूरी पर थी. हादसे के बाद अब तक 28 लोगों को बचाया गया है.

Advertisement

बचाए गए लोगों ने बताया कि जहाज में एक ओर वह पलट गया. हालांकि कुछ लोग डेक पर फंसे रहे और उन्हें बाद में बाहर निकाला गया. फिलहाल इटली के कोस्टगार्ड और नेवी राहत बचाव कार्य में जुटी है. 

-इनपुट एएफएपी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement