विमान में थप्पड़-घूंसों की बरसात, फ्री स्टाइल फाइट का देखिए Video

सोशल मीडिया पर फ्लाइट के अंदर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. बताया गया कि फ्लाइट बैंकॉक से भारत आ रही थी. इसमें यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और फिर ये बहस मारपीट में बदल गई. मामले में अब ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
प्लेन में मारपीट का वीडियो वायरल (फोटो- ट्विटर) प्लेन में मारपीट का वीडियो वायरल (फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट के अंदर मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) हरकत में आ गई है. इस सरकारी एजेंसी ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगने के साथ कार्रवाई की बात कही है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर थाई एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें यात्रियों का एक ग्रुप हाथापाई करता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, क्रू स्टाफ झगड़ा कर रहे यात्रियों को शांत कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है. इस दौरान विमान में अफरा-तफरी का माहौल है. 

Advertisement

झगड़ा करने वालों में एक कहता है- चुपचाप बैठ, जबकि दूसरा कहता है- हाथ नीचे कर. इसके बाद ये बहस मारपीट में बदल जाती है. 

अब इस मामले को लेकर BCAS के डीजी  जुल्फिकार हसन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा- हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें कोलकाता जाने वाली थाई एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों के बीच लड़ाई दिखाई दे रही है. BCAS ने संबंधित प्राधिकरण से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

विमान के अंदर मारपीट 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चार-पांच लोगों का ग्रुप पहले तो एक शख्स से बहस करता है और फिर उसे पीटने लगता है. वो उस अकेले शख्स पर थप्पड़ों और घूंसों की बौछार कर देते हैं. शख्स अपना चेहरा बचाने का प्रयास करता है लेकिन लोग उसे पीटते रहते हैं. 

Advertisement

इस बीच क्रू स्टाफ बीच-बचाव करने आता है लेकिन झगड़ा बंद नहीं होता. विमान के अंदर बाकी के यात्री इस पूरे विवाद को अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर देख रहे होते हैं. बताया गया कि फ्लाइट बैंकॉक से कोलकाता जा रही थी. 

वीडियो को ट्विटर पर @Vinamralongani नाम के यूजर ने शेयर किया है, जहां इसे अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. किसी ने कहा मारपीट करने वालों को फिर कभी विमान में ना चढ़ने दिया जाए तो किसी ने कहा उन्हें जेल भेज देना चाहिए. 

एक यूजर ने लिखा- जमीन पर तो लड़ते ही थे अब हवा में लड़ने में लगे, धन्य हो. दूसरे ने पूछा- लड़ाई करने वालों की फैमिली नहीं ट्रैवल कर रही थी क्या. तीसरे ने कहा- प्लेन बना युद्ध का मैदान. 

Advertisement

इस घटना को लेकर THAI Smile Airways ने खेद प्रकट किया है. एयरलाइन ने अपने एक बयान में कहा कि इस घटना पर ध्यान दिया गया है क्योंकि हमने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उड़ान सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया है. हमारे स्टाफ ने घटना से प्रभावित व्यक्तियों को सहायता प्रदान की है. 

इनपुट- पुलोमी साहा 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »