काबुलः फर्जी डॉक्टर बनकर ISIS के आतंकियों ने किया अस्पताल पर हमला, 30 मरे

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने अमेरिकी दूतावास के पास स्थित एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया. हमले में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. आतंकी अभी भी हॉस्पिटल में छिप कर फायरिंग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कुछ डॉक्टर्स को बंधक बना लिया है.

Advertisement
काबुल हाल के दिनों में कई आतंकी हमलों का शिकार रहा है काबुल हाल के दिनों में कई आतंकी हमलों का शिकार रहा है

साद बिन उमर

  • ,
  • 08 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने अमेरिकी दूतावास के पास स्थित एक मिलिट्री  हॉस्पिटल को निशाना बनाया. हमले में 30 लोगों की मौत की खबर है. अफगानिस्तान की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, इस हमले में 50 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि हमलावरों फर्जी डॉक्टर के रूप में आए थे. हमले का जिम्मा ISIS ने लिया है.

Advertisement

अफगान सरकार ने क्या कहा?
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदीकी सिद्दीक का कहना है कि सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल में आतंकवादियों से एनकाउंटर बुधवार सुबह शुरू हुआ. पुलिस विशेष बल ने मोर्चा संभाला. वहां फंसे डॉक्टरों के मुताबिक आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके थे. सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच संघर्ष सैन्य अस्पताल के छठे मंजिल में चल रहा है. सुरक्षा बलों ने अस्पताल के करीब सड़कों में आवाजाही रोक दी है और वहां एंबुलेंस को तैनात कर दिया गया है.

कैसे किया हमला?
अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के बाहर एक बम धमाका हुआ, जिसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. आतंकियों ने हॉस्पिटल की छठी मंजिल के एक हिस्से पर कब्जा जमा लिया है. अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि हमलावरों ने पहले गेट पर धमाका किया और फिर गोलियां दागते हुए अस्पताल के अंदर घुस गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन्य अस्पताल को चार आत्मघाती हमलावरों ने निशाना बनाया. एक ने मुख्य द्वार पर खुद को उड़ा लिया, जबकि अन्य चार अस्पताल में घुस गए. प्राप्त सूचना के मुताबित, अस्पताल की तीसरी और चौथी मंजिल पर हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

Advertisement

काबुल में नहीं रुक रहे हैं आतंकी हमले
काबुल हाल के दिनों में कई का शिकार रहा है. इससे पहले फरवरी महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में हुए आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी. हमला उस सड़क पर हुआ जो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिकी दूतावास की तरफ जाती है.

इन धमाकों ने के माहौल को फिर जाहिर किया है, जहां अमेरिका समर्थित बल तालिबान विद्रोहियों के साथ अल कायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से जूझ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »