सेंट्रल इटली में आया जबरदस्त भूकंप, रोम में भी महसूस हुए झटके

सेंट्रल इटली और रोम में बुधवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है. ये भूकंप भारतीय समयानुसार रात 10:40 बजे आया.

Advertisement
सेंट्रल इटली में था भूकंप का केंद्र सेंट्रल इटली में था भूकंप का केंद्र

मोनिका शर्मा

  • रोम,
  • 26 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

सेंट्रल इटली और रोम में बुधवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है. ये भूकंप भारतीय समयानुसार रात 10:40 बजे आया.

भूकंप का केंद्र सेंट्रल इटली में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. इसके झटके रोम तक महसूस किए गए. हालांकि भूकंप के केंद्र की जानकारी नहीं मिल सकी है.

Advertisement

भूकंप इतना तेज था कि यहां की सदियों पुरानी इमारतें भी हिल गईं. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सेंट्रल इटली और रोम में आफ्टरशॉक महसूस किए गए हैं.

आपको बता दें कि दो महीने पहले ही यहां आए में करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि हजारों लोग बेघर हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement