ब्रिटेन के शानदार मौसम के लिए ट्रंप ने किया शुक्रिया, हंस पड़ीं महारानी!

जब ट्रंप ब्रिटेन की रॉयल फैमिली को संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने इस खातिरदारी की तारीफ की. लेकिन इसी तारीफ में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे क्वीन एलिजाबेथ समेत सभी मेहमान हंस पड़े.

Advertisement
क्वीन एलिजाबेथ के साथ डोनाल्ड ट्रंप! (Photo: Royal Family Twitter) क्वीन एलिजाबेथ के साथ डोनाल्ड ट्रंप! (Photo: Royal Family Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2019,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी ब्रिटेन के दौरे पर हैं जहां पर उन्होंने महारानी क्वीन एलिज़ाबेथ से मुलाकात की. डोनाल्ड ट्रंप का यहां शानदार स्वागत किया गया, जिससे वह गदगद दिखे. जब ट्रंप ब्रिटेन की रॉयल फैमिली को संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने इस खातिरदारी की तारीफ की. लेकिन इसी तारीफ में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे क्वीन एलिजाबेथ समेत सभी मेहमान हंस पड़े. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिटेन के शानदार मौसम के लिए रॉयल परिवार का शुक्रिया अदा किया.

Advertisement

व्हाइट हाउस की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के भाषण का वीडियो भी जारी किया गया है. इसी वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति कह रहे हैं, ‘मैं और मेरी पत्नी का जिस तरह यहां पर स्वागत हुआ है उससे वह काफी खुश हैं. आपकी खातिरदारी और यहां के शानदार मौसम के लिए आपका शुक्रिया’.

जैसे ही ट्रंप ने अपने भाषण में ब्रिटेन के मौसम के लिए शुक्रिया अदा किया तो वहां पर मौजूद हर शख्स हंसने लगा. इतना ही नहीं क्वीन एलिजाबेथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ इस दौरे पर उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप समेत उनका परिवार गया है. इवांका, व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार भी हैं.

सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप का भाषण ही नहीं बल्कि उनकी ड्रेस भी इस दौरान चर्चा का विषय रही. उन्होंने यहां पर एक ब्लैक-व्हाइट सूट पहना था जिस पर लोग ट्विटर पर कई तरह के जोक्स और मीम साझा कर रहे हैं.

Advertisement

रिवाज के मुताबिक अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप का स्वागत महारानी एलिजाबेथ और उनके बेटे व राजगद्दी के वारिस प्रिंस चार्ल्स द्वारा बकिंघम पैलेस में किया गया. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप से पहले 2003 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश और 2011 में बराक ओबामा का भी यहां अभिवादन किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »