Corona record: एक दिन में कोरोना के 16 लाख केस, 7000 मौतें, अमेरिका-फ्रांस-ब्रिटेन में टूटे सारे रिकॉर्ड

Coronavirus Omicron in World: दुनिया में ओमिक्रॉन का खतरा है तो, कोरोना ने भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. जब से महामारी शुरू हुई है तब से पहली बार एक दिन में दुनियाभर में 16 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. बीते दिन दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं.

Advertisement
ओमिक्रॉन के कारण कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. (फाइल फोटो-AP) ओमिक्रॉन के कारण कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. (फाइल फोटो-AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST
  • अमेरिका में 2.65 लाख नए केस आए
  • ब्रिटेन में रिकॉर्ड 1.83 लाख नए मामले
  • फ्रांस, इटली, अर्जेंटिना में टूटे सारे रिकॉर्ड

Coronavirus in World: दुनिया में एक बार फिर से कोरोना ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. इस बार ओमिक्रॉन वैरिएटं के कारण रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन में कोरोना के नए मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीते दिन 16 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 7 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चेतावनी दी कि डेल्टा के प्रकोप के दौरान ही ओमिक्रॉन का ज्यादा संक्रामक होना सुनामी ला रहा है. 

Advertisement

WHO चीफ ट्रेडोस गेब्रेयेसस (Tedros Ghebreyesus) ने बताया कि पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते नए मामलों में 11 फीसदी का उछाल आया है. उन्होंने बताया कि 20 से 26 दिसंबर के बीच करीब 50 लाख नए मामले दर्ज किए गए. इनमें से आधे से ज्यादा यूरोप में थे. 

worldometers.info के मुताबिक, बीते दिन दुनियाभर में 16.13 लाख नए मामले सामने आए हैं और 7,391 मौतें हुईं हैं. जबसे कोरोना महामारी (Corona Pandemic) शुरू हुई है, तब से पहली बार है जब एक दिन में इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें-- Omicron: ओमिक्रॉन का फेफड़ों पर हमला कितना खतरनाक? सांस की दिक्कत कितनी गंभीर? एक्सपर्ट ने दिए कई सवालों के जवाब

अमेरिका-फ्रांस-ब्रिटेन में टूटे सारे रिकॉर्ड

- अमेरिकाः जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में बुधवार को रिकॉर्ड 2.65 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए. इससे पहले 11 जनवरी को 2.52 लाख मामले सामने आए थे. ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अमेरिका में कई फ्लाइट कैंसिल हो गईं हैं. वहीं, टॉप इन्फेक्शियस डिसीज एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौची (Dr. Anthony Fauci) ने कहा कि जो लोग वैक्सीनेटेड हैं या बूस्टर डोज ले चुके हैं, उन्हें घर पर पार्टी कैंसिल करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

- ब्रिटेनः यूके के डेटा के मुताबिक, यहां बुधवार 1.83 से ज्यादा नए मामले सामने आए जो अब तक का रिकॉर्ड है. वहीं, 57 मरीजों ने दम तोड़ दिया. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने लोगों से नया साल सावधानी से मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभी भी अस्पतालों में बहुत से डॉक्टर ऐसे हैं जिन्हें बूस्टर डोज नहीं लगी है.

- फ्रांसः यहां भी कोरोना मामलों की सुनामी देखने को मिल रही है. बुधवार को यहां रिकॉर्ड 2.08 लाख मामले सामने आए. मंगलवार को यहां 1.80 लाख केस आए थे जो किसी भी यूरोपीय देश में आए कोरोना मामलों का रिकॉर्ड था. फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि हमारे देश में हर सेकंड 2 लोग पॉजिटिव आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया.

- यूरोपः ब्रिटेन और फ्रांस ही नहीं, यूरोप के कई दूसरे देशों में हर दिन कोरोना के नए मामलों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. अर्जेंटिना में बुधवार को 42,032 नए केस आए जो मई के बाद सबसे ज्यादा हैं. इटली में भी बुधवार को 98,030 नए केस आए, जबकि एक दिन पहले यहां 78,313 मामले सामने आए थे.

क्या 2022 में पीछे छूट जाएगी महामारी?

Advertisement

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ट्रेडोस गेब्रेयेसस ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रॉन मिलकर भले ही कोरोना की सुनामी ला रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि 2022 में दुनिया सबसे खराब महामारी को पीछे छोड़ देगी. उन्होंने ये भी कहा कि अभी ये कहना भी जल्दबाजी होगा कि ओमिक्रॉन कम गंभीर है. टेड्रोस ने कहा कि स्वास्थ्य असमानता को खत्म करने से ही महामारी खत्म हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर तक 40 फीसदी आबादी का वैक्सीनेट होने से चूकना न केवल शर्म की बात है बल्कि इससे कई लोगों की जान चली गई और वायरस को म्यूटेट होने में मदद मिली.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »