कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 30 जून तक बढ़ा सकता है चीन

चीन ने 'फाइव वन' पॉलिसी अपनाई, जिसके तहत किसी भी देश और विदेशी एयरलाइंस के लिए एक सप्ताह में एक उड़ान की ही अनुमति दी गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

aajtak.in

  • बीजिंग,
  • 29 मई 2020,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

  • चीन ने अपनाई है 'फाइव वन' पॉलिसी
  • अमेरिका ने जारी की ट्रैवेल एडवाइजरी

कोरोना वायरस की महामारी चीन से शुरू हुई थी. चीन का वुहान शहर कोरोना का केंद्र बनकर उभरा था. घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद अब चीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 30 जून तक बढ़ा सकता है. बीजिंग में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए चीन के नागरिक उड्डयन अधिकारी 30 जून तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं.

Advertisement

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार चीन ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों के जरिए कोरोना का संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए मार्च से ही ऐसी उड़ानें काफी कम कर दी थी. चीन ने 'फाइव वन' पॉलिसी अपनाई, जिसके तहत किसी भी देश और विदेशी एयरलाइंस के लिए एक सप्ताह में एक उड़ान की ही अनुमति दी गई है.

अमेरिका ने पिछले सप्ताह बीजिंग पर अमेरिकी एयरलाइंस के लिए चीन की उड़ान फिर से शुरू करने को असंभव बनाने का आरोप लगाया था. अमेरिकी परिवहन विभाग ने सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित एक आदेश में कहा था कि डेल्टा एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस जून में चीन के लिए उड़ानें फिर से शुरू करना चाहते हैं.

गौरतलब है कि अमेरिकी एयरलाइंस कंपनियों के विमान फाइव वन पॉलिसी के बावजूद चीन के लिए उड़ान नहीं भर रहे हैं. इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि अमेरिकी कंपनियों ने चीनी नागरिक उड्डयन प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक के पहले ही अपनी उड़ानें निलंबित कर दी थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement