वुहान में फिर लौटा कोरोना, अब पूरी 1.10 करोड़ आबादी का होगा टेस्ट

वुहान में एंटी वायरस डिपार्टमेंट की ओर से जारी दस्तावेज के अनुसार, शहर की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टेस्ट कराया जाएगा. यह टेस्ट अगले हफ्ते तक पूरा करना है.

Advertisement
वुहान में सभी 1.10 करोड़ आबादी का होगा कोरोना टेस्ट (फाइल-AP) वुहान में सभी 1.10 करोड़ आबादी का होगा कोरोना टेस्ट (फाइल-AP)

aajtak.in

  • बीजिंग,
  • 13 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:41 AM IST

  • 10 दिनों में वुहान की पूरी आबादी का होगा टेस्ट
  • 35 दिन के बाद कोरोना के नए मामले सामने आए
कोरोना वायरस का प्रकोप इस समय पूरी दुनिया में बरप रहा है और ज्यादातर देश इस महामारी से बुरी तरह से त्रस्त हैं. चीनी शहर वुहान में जहां पिछले साल दिसंबर में जानलेवा कोरोना वायरस का पता चला था, ने पिछले सप्ताहांत में लंबे समय बाद पहली बार नए मामलों की रिपोर्ट सामने के बाद शहर की पूरी 1.10 करोड़ (11 मिलियन) आबादी का कोरोना टेस्ट करने का फैसला किया है.

चीन की आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को बताया कि एक आवासीय समुदाय में छह नए कोरोनो वायरस मामलों के सामने आने के बाद शहर ने अपने सभी निवासियों का परीक्षण करने के लिए 10 दिन की योजना तैयार की है. वुहान में फिर से केस सामने आने के बाद यहां पर फिर से संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

Advertisement

घनी आबादी में पहले होगा टेस्ट

वुहान में एंटी वायरस डिपार्टमेंट की ओर से जारी दस्तावेज के अनुसार, शहर की सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टेस्ट कराया जाएगा. यह टेस्ट अगले हफ्ते तक पूरा करना है. हुबेई प्रांत के हर जिले को 10 दिनों के अंदर हर नागरिक के टेस्ट करने की योजना बनाने को कहा गया है.

वुहान की स्थानीय सरकार ने स्वीकार किया कि पिछले सप्ताहांत यानी रविवार 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान में 8 अप्रैल को लॉकडाउन हटाने के बाद लगातार 35 दिनों के बाद कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. यह सभी 6 केस एक ही आवासीय परिसर से सामने आए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »