चीन की जासूस निकली अमेरिका की मेयर, अब मिलेगी इतनी सजा

कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की मेयर एलीन वांग ने चीन के लिए अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकार कर लिया है. अमेरिकी न्याय विभाग के खुलासे के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन पर चीनी सरकार के इशारे पर अमेरिका में प्रोपेगेंडा फैलाने का गंभीर आरोप है.

Advertisement
कैलिफोर्निया की मेयर एलीन वांग ने चीन के एजेंट होने का अपराध स्वीकार किया. (photo: Getty) कैलिफोर्निया की मेयर एलीन वांग ने चीन के एजेंट होने का अपराध स्वीकार किया. (photo: Getty)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि कैलिफोर्निया के आर्केडिया शहर की 58 वर्षीय मेयर ईलिन वांग ने चीन के अवैध एजेंट के रूप में काम करने का अपराध स्वीकार कर लिया है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विभाग ने बताया कि आने वाले हफ्तों में लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में मेयर के अपना अपराध स्वीकार करने के बाद उन्हें दोषी ठहराए जाने की उम्मीद है.  

वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं, जहां पांच सदस्यीय परिषद से मेयर का चयन रोटेशन के आधार पर किया जाता है.

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, 58 वर्षीय वांग पर अपने पूर्व मंगेतर याओनिंग 'माइक' सन के साथ मिलकर बीजिंग के इशारे पर अमेरिका में चीनी समर्थक प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप है.

इसी मामले में 65 वर्षीय सन पिछले साल अक्टूबर में एक संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने उसे चार साल की सजा सुनाई थी. फिलहाल में जेल में और अपनी सजा काट रहा है.

एक संबंधित याचिका में वांग ने गंभीर अपराध के आरोप में दोषी ठहराए जाने पर सहमति व्यक्त की है, जिसके लिए अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है.

अपने प्लेड गिल्टी एग्रीमेंट में वांग ने स्वीकार किया कि 2020 के अंत से 2022 तक उन्होंने और सुन ने चीनी सरकारी अधिकारियों के नियंत्रण और निर्देशन में काम किया. दोनों ने US News Center नामक वेबसाइट चलाई, जिसे स्थानीय चीनी अमेरिकी समुदाय के लिए समाचार स्रोत बताया जाता था.

ये वेबसाइट बीजिंग के हितों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी. वह चीनी अधिकारियों के निर्देश पर प्रो-पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) कंटेंट पोस्ट करते थे. वांग ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल को सूचित नहीं किया कि वह चीन की ओर से काम कर रही हैं, न ही वेबसाइट पर ये खुलासा किया कि कुछ कंटेंट चीनी सरकार के निर्देशन पर पोस्ट की गई थी.

Advertisement

लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले को देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बड़ा हमला बताया है. एफबीआई के काउंटर इंटेलिजेंस डिवीजन के अनुसार, वांग ने निजी लाभ के लिए सीक्रेट रूप से चीनी हितों की सेवा की.

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के फर्स्ट असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी बिल एस्सायली ने कहा कि हमारे देश में जो लोग सीक्रेट रूप से विदेशी सरकारों के इशारों पर काम करते हैं, वो हमारे लोकतंत्र को कमजोर करते हैं. ये समझौता हमारे संस्थानों को भ्रष्ट करने के चीन के प्रयासों के खिलाफ मातृभूमि की रक्षा करने के हमारे संकल्प में नई सफलता है.

एफबीआई के काउंटर इंटेलिजेंस और जासूसी प्रभाग के सहायक निदेशक रोमन रोजावस्की ने कहा, 'California city mayor pleads guilty of being Chinese agentखुद एलीन वांग ने स्वीकार किया है कि वह सीक्रेट रूप से चीनी सरकार के हितों की सेवा करती थी.'

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्तियों को केवल अमेरिकी जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए और विदेशी प्रभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, उनकी जांच की जाएगी और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

आपको बता दें कि एलीन वांग नवंबर 2022 में आर्केडिया सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं और रोटेशन के आधार पर उन्हें मेयर नियुक्त किया गया था. अब वांग के इस्तीफे के बाद अब शहर परिषद एक नए मेयर का चुनाव करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement