दमिश्क के दक्षिण में बमबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत

सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि एक कार बम और दो आत्मघाती हमलों से सैयीदा जेनाब धर्म स्थल का इलाका दहल उठा.

Advertisement
दमिश्क दमिश्क

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • दमिश्क,
  • 21 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST

सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण में एक शिया धार्मिक स्थल के पास एक कार बम विस्फोट सहित सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 30 लोग मारे गए.

सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि एक कार बम और दो से सैयीदा जेनाब धर्म स्थल का इलाका दहल उठा, जिसमें 30 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए.

निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मृतकों की संख्या 31 बताई और चार हमले होने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मृतकों की तादाद और बढ़ने की आशंका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement