अमेरिका में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड, -70 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

अमेरिका के करीब 12 राज्यों में जानलेवा ठंड वहां रह रहे लोगों के जनजीवन पर हावी है. मध्यपश्चिमी क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है.

Advertisement
अमेरिका में जमी बर्फ (तस्वीर- REUTERS) अमेरिका में जमी बर्फ (तस्वीर- REUTERS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

अमेरिका के करीब 12 राज्यों में जानलेवा ठंड वहां रह रहे लोगों के जनजीवन पर हावी है. मध्यपश्चिमी क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. ठंड का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि यहां कई राज्यों में पारा शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया है. मौसम विभाग की मानें तो यह तापमान -70 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Advertisement

उत्तरी ध्रुव के बर्फीले इलाके में बर्फीली हवाओं के कारण जन-जीवन बिल्कुल ठप पड़ गया है और इसका असर लाखों लोगों पर पड़ा है. ठंड के कारण अमेरिका में विमानों की सेवा भी बाधित हुई है. अमेरिका के 2 एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 1500 विमानों की उड़ानों को रद्द करना पड़ा. इसके अलावा यहां रेल सेवा भी बाधित हुई है. साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी आर्थव्यवस्था पर ब्रेक लग गया है. अलास्का में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अमेरिका के शिकागो में पारा -32 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, बुधवार को अंटार्कटिका के प्रिस्टले ग्लेशियर का न्यूनतम तापमान -27 डिग्री रहा.

मौसम विभाग ने बर्फीली हवाओं के साथ अमेरिका में ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां का तापमान -70 डिग्री तक गिर सकता है, इसी के मद्दे नजर वहां के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इस बीच वहां की कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर से बाहर निकलने के लिए मना किया है. ठंड कहर ऐसा है कि अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका के विसकॉन्सिन, मिशिगन, इलिनॉय, मिसिसिपी, अलबामा, मिनेसोटा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, कंसास, मिसौरी और मोंटाना में लोगों पर इस ठंड का सबसे ज्यादा असर पड़ा है.

Advertisement

पूरे अमेरिका में 2700 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया है. यही नहीं, अमेरिका के छह राज्यों में पोस्टल सर्विस भी बंद कर दी गई है. इस ठंड का असर अमेरिका में रह रहे करीब 21 करोड़ लोगों पर पड़ेगा, क्योंकि यहां तापमान में और गिरावट महसूस की जा सकती है. कई इलाकों में जानलेवा ठंड को देखते हुए पुलिस ने कई इलाकों में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है, वहीं लोगों को परेशानी न हो इसके लिए कुछ ग्रॉसरी स्टोर के खुले रखने की अपील की गई है. देश के विसकॉन्सिन, मिशिगन और इलिनॉय में जानलेवा ठंड के कारण आपातकाल घोषित किया जा चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »