'अभिनंदन को लेकर खौफ में था पाकिस्तान', बयान देने वाले नेता का विरोध

उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगे पोस्टर में अभिनंदन और पीएम नरेंद्र मोदी को भी दिखाया गया है. साथ ही इन पोस्टर में अयाज सादिक पर निशाना साधते हुए उनकी तस्वीर भी लगाई गई है.

Advertisement
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (फाइल फोटो) विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST
  • अयाज सादिक के लगे पोस्टर
  • पोस्टर लगाकर किया विरोध
  • अभिनंदन पर दिया था बयान

पाकिस्तान असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान को डर था कि कहीं भारत उस पर हमला न कर दे, इसलिए पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वापस भारत को सौंपा था. वहीं उनके इस बयान के बाद अब उनके निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर के जरिए अयाज सादिक का विरोध किया जा रहा है.

Advertisement

पीएमएल (एन) नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक को विंग कमांडर अभिनंदन पर संसद में उनकी टिप्पणी के लिए अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अयाज सादिक का विरोध पोस्टर लगाकर किया जा रहा है.

उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगे पोस्टर में अभिनंदन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिखाया गया है. साथ ही इन पोस्टर में अयाज सादिक पर निशाना साधते हुए उनकी तस्वीर भी लगाई गई है और अभिनंदन की तरह ही उनकी मूंछें बनाई गई है. साथ ही पोस्टर में उनको भारत का समर्थक करार दिया है.

क्या दिया था बयान?
बता दें कि पाकिस्तान असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक ने कहा था, 'उस समय पाकिस्तान को डर था कि कहीं भारत उस पर हमला न कर दे. भारत के हमले की आशंका से उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना आ रहा था. बाजवा को भारत के हमले का डर सता रहा था.'

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

अयाज सादिक ने कहा था, 'विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कांप रहे थे. अभिनंदन को लेकर वो कह रहे थे कि खुदा के वास्ते उसे जाने दें. पाकिस्तान को डर था कि अगर फाइटर प्लेन पायलट अभिनंदन को रात 9 बजे तक रिहा नहीं किया गया तो भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »