अमेरिका: क्या होगा अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ने से मना कर दें?

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भले ही जो बाइडेन की जीत हो गई हो, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में सत्ता के ट्रांसफर को लेकर अमेरिका में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (PTI) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST
  • अमेरिकी चुनाव में जो बाइडेन ने हासिल की जीत
  • डोनाल्ड ट्रंप लगा रहे हैं चुनाव में धांधली का आरोप

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म हो गया है और डेमोक्रेट्स पार्टी के जो बाइडेन विजेता बनकर सामने आए हैं. चार साल बाद फिर डेमोक्रेट्स सत्ता में वापसी कर रहे हैं. लेकिन अमेरिका में अभी भी एक चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप चुनावी नतीजों को मानने से इनकार कर चुके हैं. ऐसे में अमेरिका में आने वाले दिनों में काफी कानूनी अड़चन देखने को मिल सकती है. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि अगर डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस ही ना छोड़ें तो क्या होगा?

चुनाव नतीजे क्यों नहीं मान रहे ट्रंप
चुनाव होने से पहले ही इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव हार जाते हैं तो वो आसानी से कुर्सी नहीं छोड़ेंगे. खुद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर वोटों की गिनती सही नहीं होती है, तो मैं इसपर विचार करूंगा. अब चुनाव के बाद वही हुआ है, डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि वोटों की गिनती में धांधली हुई है और वो चुनाव जीत चुके हैं.

क्या व्हाइट हाउस नहीं छोड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप?
जो बाइडेन की जीत का ऐलान भले ही हो गया हो लेकिन अभी भी डोनाल्ड ट्रंप के हाथ में सत्ता है. अभी अमेरिका के कुछ राज्यों में वोटों की गिनती चल रही है, ऐसे में फाइनल नतीजों का इंतजार भी हो रहा है. साथ ही जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए 20 जनवरी को शपथ लेंगे और उनका कार्यकाल 21 जनवरी से शुरू होगा. यानी तबतक डोनाल्ड ट्रंप ही राष्ट्रपति बने रहेंगे और व्हाइट हाउस में रहेंगे.

Advertisement

अगर ट्रंप ने नहीं छोड़ा व्हाइट हाउस तो?
अभी तक अमेरिकी इतिहास में ऐसा नहीं हुआ है कि किसी राष्ट्रपति ने चुनाव के बाद व्हाइट हाउस छोड़ने से ही इनकार कर दिया हो. लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अगर ऐसा करते हैं तो फिर पूरी दुनिया की निगाहें उनपर होंगी. अमेरिकी संविधान के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के पास 20 जनवरी तक बतौर राष्ट्रपति सारी ताकत होंगी. यानी वो अमेरिकी सेना के सुप्रीम कमांडर होंगे और उनके ही आदेश मान्य होंगे. 

लेकिन, अगर ट्रंप 20 जनवरी तक व्हाइट हाउस नहीं छोड़ते हैं तो 21 जनवरी को जो बाइडेन के हाथ में सारी ताकत आ जाएगी. और उस वक्त सेना, सुरक्षागार्ड और व्हाइट हाउस पर ट्रंप का कोई अधिकार नहीं बचेगा. अमेरिकी संविधान के 20वें संशोधन के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप से ये अधिकार 21 जनवरी को छिन जाएंगे. ऐसे में नया राष्ट्रपति उन्हें बाहर निकालने का आदेश दे सकता है.

हालांकि, बतौर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के पास सुरक्षा रहेगी. लेकिन राष्ट्रपति का स्टाफ उनके लिए काम करना बंद कर देगा. 

अभी कैसे लड़ाई लड़ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ऐलान किया गया है कि जबतक आखिरी वोट नहीं गिना जाता और सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं आता, वो अपनी हार स्वीकार नहीं करेंगे. अभी टीम ट्रंप की ओर से कई राज्यों में याचिकाएं डाली गई हैं, जिनमें दोबारा वोटों की गिनती की मांग है, वोटों की गिनती के तरीके की जांच की मांग की गई है. मौजूदा हालात में अमेरिका में सत्ता का ट्रांसफर इतना आसानी से होता नहीं दिख रहा है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »