कोरोना: अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 700 से कम मौत, कुल आंकड़ा 99000 के करीब

अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा एक लाख को छूने वाला है. पिछले तीन दिनों में यहां लगातार 700 से कम मौतें दर्ज की गई हैं.

Advertisement
फ्री कोरोना टेस्ट के लिए अमेरिका में लगी भीड़ फ्री कोरोना टेस्ट के लिए अमेरिका में लगी भीड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

  • अमेरिका में 99000 के करीब मौत का आंकड़ा
  • बीते चौबीस घंटे में करीब 700 लोगों की मौत
अमेरिका में लगातार तीसरे दिन 700 से कम मौतें दर्ज की गई हैं. कोरोना वायरस के कारण यहां लगातार मुश्किलों का दौर जारी है और कुल मौतों का आंकड़ा एक लाख को छूने वाला है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 98875 लोगों की मौत हो चुकी है, जो दुनिया में सबसे अधिक आंकड़ा है.

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में अबतक 16 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं. जबकि अबतक करीब डेढ़ करोड़ लोगों का टेस्ट किया जा चुका है.

Advertisement

गौरतलब है कि एक तरफ जब अमेरिका कोरोना की वजह से एक लाख मौतों के आंकड़े को छूने वाला है, तब देश को खोलने पर विचार किया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार राज्यों पर सबकुछ खोलने का दबाव बनाया जा रहा है, इसके अलावा वह लगातार खुद भी कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं.

आपको बता दें कि इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं, ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रचार शुरू किया जा चुका है. अगस्त में रिपब्लिक पार्टी का बड़ा कार्यक्रम होना है, ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की कोशिश है कि उससे पहले ही पूरा देश खुल जाए. बीते दिन उन्होंने एक राज्य के गवर्नर को सोशल डिस्टेंसिंग का आदेश वापस लेने को कहा था, जहां उनकी रैली होनी है.

Advertisement

अगर पूरी दुनिया की बात करें तो अबतक 55 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि तीन लाख पचास हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में भी करीब डेढ़ लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं और चार हजार से अधिक जान गंवा चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »