Advertisement

विश्व

मेलबर्न में 'मोदी-मोदी' की गूंज, PM की दीवानगी देख चौंक गए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज, PHOTOS

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/8

पीएम मोदी ने मेलबर्न में जोरदार स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम और भारतीय समुदाय का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया के विकास में भारतीयों का बड़ा योगदान है.

(Photo- X/BJP)

  • 2/8

मेलबर्न का मार्वल स्टेडियम पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लोगों से खचाखच भरा नजर आया. इस दौरान 30 हजार से ज्यादा लोग भारतीय पीएम को देखने और सुनने पहुंचे.

(Photo- X/BJP)

  • 3/8

इस दौरान भारतीय प्रवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी के स्वागत में जनसैलाब फ्लैशलाइट्स की रोशनी से जगमगा गया.

(Photo- X/BJP)

Advertisement
  • 4/8

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और पीएम नरेंद्र मोदी ने एक साथ हाथ उठाकर स्टेडियम में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

(Photo- X/BJP)

  • 5/8

तस्वीरों में भारत-ऑस्ट्रेलिया की अटूट दोस्ती साफ नजर आई. दोनों देशों के प्रमुख मंच पर गर्मजोशी से मिलते दिखे. 

(Photo- X/BJP)

  • 6/8

दोनों को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते देखा गया. पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने उनका स्वागत कर रहे लोगों से बात की.

(Photo- X/BJP)

Advertisement
  • 7/8

भारतीय मूल के लोग 'वी लव मोदी' (We Love Modi) के पोस्टर्स के साथ पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे. लोगों ने हाथों से दिल बनाकर उनके प्रति अपना प्रेम जाहिर किया. 

(Photo- X/BJP)

  • 8/8

पीएम मोदी ने इस दौरान भारतीयों को 'Grow More, Achieve More' का मंत्र दिया. इस बीच पूरा स्टेडियम 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा. भारतीय प्रधानमंत्री के लिए लोगों की दीवानगी देख ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज भी हैरान रह गए.

(Photo- X/BJP) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement