पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला है. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन पूर्व सांसदों को पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद टिकट मिलने से यह फैसला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.