TMC विधायक मदन मित्रा पर अपनी ही विधानसभा में हमला, गुस्साई भीड़ ने फेंके अंडे, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी में TMC विधायक मदन मित्रा को विरोध का सामना करना पड़ा. एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और उन पर अंडे फेंके गए. हालात बिगड़ते देख विधायक को कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटना पड़ा.

Advertisement
 कमारहाटी में सरकारी दौरे पर गए टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर फेंके गए अंडे. ( File Photo) कमारहाटी में सरकारी दौरे पर गए टीएमसी विधायक मदन मित्रा पर फेंके गए अंडे. ( File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. मदन मित्रा अपनी ही विधानसभा क्षेत्र कमारहाटी में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उग्र भीड़ ने उन पर अंडों से हमला कर दिया. इस हंगामे के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा.

Advertisement

यह पूरी घटना तब हुई जब विधायक मदन मित्रा एक सरकारी दौरे पर निकले थे. वे जैसे ही तय जगह पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों के एक गुट ने अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ में से कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंकना शुरू कर कर दिया. अचानक हुए इस हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय नेताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन माहौल बिगड़ता देख विधायक को वहां से वापस निकलना ही बेहतर लगा.

अभिषेक बनर्जी पर भी हो चुका है ऐसा ही हमला

बंगाल में किसी टीएमसी नेता पर अंडे फेंके जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे कुछ दिन पहले, 30 मई 2026 को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ भी सोनारपुर के कमराबाद में ऐसा ही बर्ताव हुआ था. वह चुनावी हिंसा से प्रभावित एक परिवार से मिलने पहुंचे थे. उसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और अंडे फेंके गए थे. इस विरोध प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया था, जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे.

Advertisement

उस घटना में प्रदर्शनकारियों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए थे. हालात ऐसे बने कि अभिषेक बनर्जी को अपनी गाड़ी छोड़कर बाइक से अंदर जाना पड़ा. विरोध बढ़ने पर वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया था. अब कमरहाटी में मदन मित्रा के साथ हुई घटना ने एक बार फिर बंगाल की राजनीति में विरोध के बढ़ते स्वर को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक पुलिस या TMC की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

(इनपुट दीपक देबनाथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »