लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रेहान नाम के युवक की चाकुओं से गोदकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. हत्या के बाद भागते आरोपी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है.