उत्तर प्रदेश बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए 5 मुख्य टास्क तय किए हैं. कार्य समिति की बैठक में बूथ स्तर को मजबूत करने, नेताओं की सक्रियता बढ़ाने, नियमित समीक्षा करने, महिलाओं व युवाओं तक पहुंच विस्तार करने और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया. समाजवादी पार्टी की चुनौती से निपटने के लिए पार्टी धरातल पर तैयारी में जुटी है.