अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब इसे रोकने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है. एसआईटी रिपोर्ट में इस तकनीक के इस्तेमाल की सिफारिश की जा सकती है. इससे चढ़ावे के पैसों की गिनती में पारदर्शिता आएगी. इसके अलावा भी कई ऐसे उपायों की सिफारिश की जाएगी जो देश के तमाम दूसरे बड़े मंदिरों में चढ़ावा चोरी को रोकने के लिए अपनाए जाते हैं.