मौलाना जर्जिस अंसारी का यूपी को फिलिस्तीन से तुलना करने वाला विवादित बयान सामने आने के बाद बवाल मच गया है. मौलाना ने मुसलमानों से एकजुट होने और बीजेपी सरकार के खिलाफ खड़े होने की अपील की थी. इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जहां एक तरफ मौलाना पर भड़काने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहा है.