कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दावा गलत है और यह सिर्फ असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है. मसूद ने कहा कि बिना सरकारी अनुमति सड़क पर पढ़ी गई नमाज वैध नहीं मानी जाती और वह खुद भी सड़क पर नमाज पढ़ने के पक्ष में नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की E20 ईंधन नीति पर भी हमला बोलते हुए इसे "संगठित लूट" करार दिया और कहा कि इससे वाहन मालिकों को नुकसान हो रहा है.