लखनऊ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह पूरी कार्रवाई लखनऊ स्थित कार्यालय के पास की गई, जहां सीबीआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया था. दोनों आरोपियों पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है.