उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ के टीबी अस्पताल में सेवा संकल्प दिवस मनाया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने लखनऊ में हुई एक गंभीर घटना पर बड़ा बयान दिया है. हाल ही में लखनऊ में एक महिला को कार से कुचलने का प्रयास किया गया था, जिसमें शाहनवाज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.