यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती जैगुआर बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 4 लोग

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक चलती लग्जरी जैगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई. गुरुग्राम से मथुरा-वृंदावन जा रहे चार लोगों की कार में जीरो पॉइंट से कुछ किलोमीटर आगे धुआं निकलते ही आग भड़क उठी. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बड़ी दुर्घटना टल गई.

Advertisement
कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई जैगुआर.(Photo: Screengrab) कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हुई जैगुआर.(Photo: Screengrab)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:44 PM IST

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती जैगुआर कार में अचानक आग लग गई. घटना जीरो पॉइंट से करीब 5 से 6 किलोमीटर आगे ईकोटेक वन थाना क्षेत्र में हुई. लग्जरी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई और एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

कार में सवार लोग गुरुग्राम से मथुरा-वृंदावन की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन आगे बढ़ा, उसके अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा. चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को साइड में रोका और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लखनऊ के शहीद पथ पर चलती ऑडी कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, Video

धुआं उठते ही मची भगदड़, कुछ ही मिनटों में जल गई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धुआं निकलने के बाद कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार जल उठी. देखते ही देखते लग्जरी जैगुआर आग के गोले में बदल गई. एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए और ट्रैफिक धीमा पड़ गया.

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही ईकोटेक वन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया. वहीं दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की.

दमकल ने पाया काबू, कार पूरी तरह जलकर खाक

Advertisement

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. मौके पर सिर्फ जली हुई कार का ढांचा बचा था. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग माना जा रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि तकनीकी जांच के बाद ही होगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस जांच में जुटी, तकनीकी खराबी की आशंका

ईकोटेक वन थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी. फायर सर्विस की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया. कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी तरह की चोट की सूचना नहीं है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर चलती कार में आग कैसे लगी. शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की संभावना जताई जा रही है. वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »