'माधुरी दीक्षित से मिलने को इतना डाई लगाया कि चूने लगा...' CM योगी के सामने रवि किशन ने खोली पोल

गोरखपुर के कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने माधुरी दीक्षित से मुलाकात को लेकर मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनसे मिलने इतने तैयार होकर पहुंचे कि बालों का डाई तक बहने लगा. मंच पर मौजूद योगी आदित्यनाथ भी इस पर हंस पड़े. बयान के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
रवि किशन ने माधुरी दीक्षित से गोरखपुर में मिलने वालों की पाेल खोल दी (Photo: ITG) रवि किशन ने माधुरी दीक्षित से गोरखपुर में मिलने वालों की पाेल खोल दी (Photo: ITG)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के सांसद रवि किशन ने मंच से एक मजेदार किस्सा साझा किया.  उन्होंने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के हालिया दौरे का जिक्र करते हुए ऐसे लोगों का नाम गिना दिया जो उनसे मिलने बाल डाई करा कर पहुंचे थे. यह सुनकर मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

यूपी को लेकर बदली धारणा

Advertisement

रवि किशन ने कहा कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में उत्तर प्रदेश को लेकर अलग धारणा थी और कई लोग यहां आने से बचते थे. उन्होंने बताया कि अब हालात बदल चुके हैं. माधुरी दीक्षित का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर आईं और तीन दिन तक यहां रहीं, जहां उन्हें सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं हुई.

डाई इतना लगाया कि चूने लगा

माधुरी दीक्षित से मिलने पहुंचे लोगों का जिक्र करते हुए रवि किशन ने हल्के अंदाज में कहा कि कुछ लोग ज्यादा तैयार होकर आए थे. उन्होंने मजाक में कहा कि विजय दुबे जी ने बालों में इतना डाई लगा लिया था कि वह चूने लगा. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े.

पहले भी ले चुके हैं चुटकी

Advertisement

इससे पहले एक कार्यक्रम में गोरखपुर में ही सीएम योगी  रवि किशन की चुटकी ले चुके हैं. जब उन्होंने कहा कि अगला चुनाव आएगा, तो गोरखपुर से सांसद रवि किशन की जगह कोई महिला दावेदार भी हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अब उन्हें छुट्टी मिल जाए. मुख्यमंत्री का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पास हो चुका है और प्रधानमंत्री की इच्छा है कि 2029 के चुनाव में इसे लागू किया जाए. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का मौजूदा सीट पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीट बनाई जाएगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement