बुजुर्ग मां का शव छोड़ भागा बेटा, दो दिन ढूंढती रही पुलिस, फिर दारोगा ने किया अंतिम संस्कार

Lucknow News: 65 साल की एक महिला को उसके बेटे ने अस्पताल में भर्ती करवाया था. लेकिन दो दिन पहले बीमार महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जैसे ही डॉक्टरों ने महिला के बेटे को इसकी सूचना दी वो गायब हो गया. 

Advertisement
लखनऊ पुलिस ने किया महिला का अंतिम संस्कार लखनऊ पुलिस ने किया महिला का अंतिम संस्कार

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 20 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

लखनऊ में एक शख्स मृत मां को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गया. दो दिन तक पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिला. उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा था. आखिर में पुलिस ने बेटे का फर्ज निभाया और मृत महिला का अंतिम संस्कार करवाया. इस घटना के बाद लोग पुलिसकर्मियों की सराहना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों में ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर को आशियाना निवासी 65 साल की एक महिला को उसके बेटे ने लोकबंधु अस्पताल में भर्ती करवाया था. लेकिन दो दिन पहले बीमार महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जैसे ही डॉक्टरों ने महिला के बेटे को इसकी सूचना दी वो गायब हो गया. 

इंस्पेक्टर ने दी मुखाग्नि 

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला. महिला के बेटे का फोन भी ऑफ जा रहा था. ऐसे में बीती शाम कृष्णा नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने बेटे का फर्ज निभाते हुए महिला का अंतिम संस्कार करवाया. उन्होंने खुद अपने हाथों से चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान थाने के तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे. पुलिसकर्मियों ने ही महिला की अर्थी को कंधा दिया था. वो ही उसे अस्पताल से शमशान घाट लेकर पहुंचे. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि महिला का बेटा मूल रूप से हरदोई जिले का रहने वाला है. वह दिहाड़ी मजदूर है. सड़क किनारे ठेला लगाता है. जब उसे मां की मौत की खबर दी गई तो वो अस्पताल से फरार हो गया. पुलिस जब उसके घर गई तो वहां ताला लगा मिला. उसका फोन भी ऑफ था. आसपास किसी को उसके बारे में खबर नहीं थी. ऐसे में दो दिन बाद पुलिस ने खुद ही उसकी मां का अंतिम संस्कार करवाया. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement