लखनऊ: पलासियो मॉल में हुई फायरिंग का CCTV वीडियो आया सामने, बाउंसर से हुआ था विवाद, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में पलासियो मॉल के गेट पर सुरक्षा कर्मचारियों से विवाद के बाद एक युवक ने हवाई फायरिंग की. पुलिस ने तीन युवक और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है.

Advertisement
 मैगज़ीन व कारतूस बरामद.(Photo: SANTOSH SHARMA/ASHISH/ITG) मैगज़ीन व कारतूस बरामद.(Photo: SANTOSH SHARMA/ASHISH/ITG)

संतोष शर्मा / आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 20 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित पलासियो मॉल में देर रात गोली चलने से सनसनी फैल गई. घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब प्रवेश को लेकर युवकों और बाउंसरों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी हर्ष मिश्रा ने साथी रोहित पटेल की लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी. गोली चलने के बाद मॉल परिसर में अफरातफरी मच गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें तीन युवक हर्ष मिश्रा (23), प्रिंस वर्मा (28), रोहित पटेल (30) और एक महिला स्वाती (35) शामिल हैं. इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार (UP32NZ8684) बरामद की गई.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: ऑनलाइन गेम की लत से 13 साल के बच्चे ने लगाई फांसी, पिता के अकाउंट से उड़ाए थे लाखों रुपये

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मौज-मस्ती के लिए बार पहुंचे थे, जहां बाउंसरों ने उन्हें बाहर जाने को कहा. इसी बात पर झगड़ा हुआ और फायरिंग की गई.

Advertisement

देखें वीडियो...

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. वहीं, वायरल वीडियो में महिला डॉक्टर की पिटाई का मामला भी जांच के दायरे में है. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »