Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हो गई है. चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि इनके त्यागपत्र ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार किए जा सकते हैं.
पहली बार ट्रस्ट की बैठक राम मंदिर परिसर में हो रही है. इससे पहले अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में बैठकें होती रही हैं. बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी की वजह से गोपनीयता के चलते मंदिर परिसर में बैठक हो रही है.
इस बीच, चंपत राय पर फैसला लेने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा, 'जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.'
राम मंदिर डोनेशन विवाद पर AICC के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, 'ट्रस्ट पूरी तरह से PM मोदी ने बनाया था. इसे सरकार ने बनाया था. 15 सदस्यों में से 12 सरकार ने नॉमिनेट किए थे, तो जाहिर है, वो BJP और RSS के हैं. अब जब सवाल उठ रहे हैं, तो उनका जवाब दें. बताएं कि डकैती में कौन शामिल था. चोरों को बचाने की कोशिश न करें. ये चोरी भगवान राम के दरबार में हुई, भगवान राम के घर में डकैती हुई. इतनी बेशर्मी न दिखाएं कि संभलने का कोई मौका न बचे.'
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीटिंग का एजेंडा रखा. स्वामी गोविंद देव गिरी ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर विचार का प्रस्ताव रखा. अब चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा जारी है.
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक शुरू हो गई है. चढ़ावा चोरी विवाद के बाद ये ट्रस्ट की पहली बैठक है. नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में बैठक चल रही है.
आरएसएस के अवध क्षेत्र के प्रांत प्रचारक कौशल अयोध्या पहुंचे. श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आयोजित होगी. ट्रस्ट की बैठक से पहले कौशल का अयोध्या पहुंचना अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, कौशल ट्रस्ट की बैठक में शामिल नहीं होंगे.हालांकि, बैठक के दौरान उनका अयोध्या आगमन अहम माना जा रहा है.
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अयोध्या डीएम पहुंचे. इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन भी मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं. (Input: Kumar Abhishek And Samarth)
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि अब किसी भी समय बैठक के लिए रवाना हो सकते हैं. इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन पहुंचे. (Input: Kumar Abhishek And Samarth)
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा कि जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे. मैं राम मंदिर में दान चोरी से आहत हूं. ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सवाल है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा ट्रस्ट को सौंपेंगे. वहीं, अनिल मिश्रा अपनी बात रखेंगे और नैतिक आधार पर इस्तीफे की पेशकश करेंगे. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी कोष से जुड़े नियमों और कथित चूक पर अपनी बात रखेंगे.
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा, 'जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.'
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के दान-पात्रों में मिले चढ़ावे की गिनती और हिसाब-किताब पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट की समीक्षा कर सकता है.
सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को औपचारिक रूप से मंजूरी दे सकता है, जिससे संस्था से उनकी विदाई तय हो जाएगी. बता दें, दोनों ने 26 जून को इस्तीफा दिया था और बाद में 27 जून को ट्रस्टी और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने भी इस्तीफे की पुष्टि की थी.
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में चढ़ावे में कथित गड़बड़ियों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच, पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है.