नीला ड्रम कांड: कोर्ट में पेश हुए मुस्कान और साहिल, सौरभ की मां बोली- इन्हें फांसी दो

मेरठ के चर्चित नील ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया. दोनों से पूछताछ हुई और अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं. आरोप है कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया. सौरभ के परिजनों ने फांसी की मांग की. अदालत ने अगली तारीख तय कर सुनवाई जारी रखी.

Advertisement
सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान (File Photo- ITG) सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान (File Photo- ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

मेरठ के मशहूर नील ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया. मुस्कान अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर अदालत पहुंची . इससे पहले दोनों की पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होती थी. लेकिन आज उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट लाया गया.

Advertisement

अब तक इस मामले में 22 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं. अदालत में आज साहिल और मुस्कान से अहम सवाल-जवाब हुए. आरोप है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की. हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में पैक किया, जिससे यह केस बेहद सनसनीखेज बन गया. मुस्कान और साहिल की पेशी के बाद अब कोर्ट जल्द ही दोनों पर आरोप तय सकती है. इसके बाद ट्रायल का अगला चरण शुरू होगा.

साहिल को लेकर पुलिस कोर्ट पहुंची तो वह सफेद टोपी और राउंड नेक की शर्ट पहना था. पुलिस की गाड़ी से उतरने के बाद उसने सिर नीचे झुका लिया और पुलिस कर्मियों के साथ चलता रहा. कुछ देर बाद ही पुलिस मुस्कान को लेकर पहुंची, जिसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था और 6 महीने के बच्ची को गोद में लिए हुई थी. नजरें झुकाए मुस्कान भी कोर्ट में प्रवेश कर गई. उसने बच्ची को दुपट्टे से ढक रखा था. मुस्कान और साहिल को चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा था. किसी को भी मुस्कान की तरफ आने नहीं दिया गया.

Advertisement

सौरभ की मां और भाई भी कोर्ट पहुंचे थे
मुस्कान और साहिल के जेल जाने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों जेल से बाहर आए हैं. वहीं मृतक सौरभ की मां और भाई भी कोर्ट पहुंचे, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने पहले ही रोक लिया. सौरभ की मां मुस्कान पर चिल्लाती नजर आई और गालियां देती नजर आई. साहिल और मुस्कान को जज के सामने पेश किया गया. बताया जा रहा है कि उनसे 15-15 मिनट तक सवाल जवाब हुए. इसके बाद दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया. सौरभ के परिजनों ने दोनों को फांसी की मांग की.

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. फिलहाल कोर्ट ने अगली तारीख तय करते हुए मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी है. इस दौरान कचहरी परिसर में लोगों की भीड़ भी देखने को मिली और पूरे मामले को लेकर हलचल बनी रही.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »