नाबालिग का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी और फर्जी नेटवर्क... लखनऊ में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश

लखनऊ के ठाकुरगंज में हनी ट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है. 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में महिला आतिका सिद्दीकी पर दुष्कर्म, POCSO और रंगदारी का केस दर्ज हुआ है. गिरोह पर 25 लाख रुपये मांगने और फर्जी वीडियो वायरल कर दबाव बनाने का आरोप है. पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
ठाकुरगंज केस में बड़ा खुलासा.(Representational image) ठाकुरगंज केस में बड़ा खुलासा.(Representational image)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में हनी ट्रैप का एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया. इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ दुष्कर्म, POCSO और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़ित की मां ने इस पूरे प्रकरण को संगठित गिरोह से जुड़ा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement

मां का आरोप है कि आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी अपने परिवार के साथ मिलकर हनी ट्रैप का नेटवर्क चला रही थी. उन्होंने बताया कि गिरोह के कई सदस्य 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए कैमरे में कैद भी हुए हैं. मामले के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के विकासनगर अग्निकांड में 2 बच्चों की मौत, 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख; कई मवेशी भी झुलसे

पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि बेटे को साजिश के तहत फंसाया गया और बाद में परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की गई.

गिरोह में सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल 

मां के अनुसार, इस गिरोह में कुछ फर्जी सामाजिक कार्यकर्ता और खुद को पत्रकार बताने वाले लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. आरोप है कि ये लोग मामले को अलग दिशा देने और दबाव बनाने में सक्रिय थे. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि गिरोह किस तरह से संगठित रूप से काम कर रहा था.

Advertisement

सोशल मीडिया का भी इस मामले में इस्तेमाल किए जाने का आरोप है. कहा गया है कि फर्जी वीडियो वायरल कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई, ताकि आरोपी पक्ष को फायदा मिल सके. इस खुलासे के बाद पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है.

फरार आरोपी महिला की तलाश तेज

फिलहाल, आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी और उसके सहयोगियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप फर्जी पाए गए, जिसके बाद उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

मामले में यह भी आरोप है कि कुछ लोग आरोपी महिला को संरक्षण दे रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement