यूपी के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दुल्हन ने सुहागरात के दिन दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे दूल्हा घायल हो गया और इसके बाद दुल्हन अपने प्रेमी चाचा के साथ फरार हो गई. सबसे बड़ी बात दुल्हन घर से ज्वेलरी और नकदी भी लेकर गई. पूरा मामला नगला बस्ती का बताया जा रहा है.
सुहागरात पर छूते ही घोंप दिया चाकू
बताया जाता है कि दुल्हन का अपने चाचा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन 21 फरवरी को शादी होने के बाद 22 फरवरी को वह ससुराल पहुंची थी. सुहागरात पर दूल्हे को छूने भी नहीं दिया. वहीं जब दूल्हे ने टच किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया. फिर अपने चाचा के साथ भाग गई. फिलहाल पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: 'मैं किसी और से प्यार करती हूं', सुहागरात पर दुल्हन की बात सुनकर सन्न रह गया दूल्हा, फिर...
पीड़ित दूल्हे ने बताया कि मैं 22 तारीख को यानी कि सुहागरात के दिन 9 बजे रात उसके करीब गया. जिसके बाद मैंने उसे टच किया. लेकिन वह गुस्सा हो गई और बोली मुझसे दूर रहना. उसके बाद वो बोली या तो मर जाऊंगी या मार दूंगी. फिर उसने चाकू निकाला और मेरे हाथ में मार दिया. जिससे मेरा हाथ थोड़ा कट गया. इस घटना के बाद मैंने सुबह उसके घरवालों को कॉल किया.
जिस पर उसकी चाची, चाचा और उसकी मां आईं. सभी समझा रहे थे कि नई-नई शादी हुई है ऐसा होता है. फिर वो सब चले गए. जिसके बाद मैं रात में डर के मारे उससे अलग खटिया पर सोया. वहीं शादी के तीसरे दिन वह घर से भाग गई. इस दौरान वह करीब-करीब सोने के लाखों रुपये के जेवरात भी अपने साथ ले गई. जब वह घर से भागी तब पूरे परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था. जिससे मैं और परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए थे.
चाचा से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
सुबह जब घर वाले उठे तो वह नहीं मिली. इस दौरान पूरा घर भी चेक किया गया. वहीं उसके घर पर भी संपर्क किया गया. लेकिन कुछ जानकारी नहीं लगी. इसी बीच जानकारी आई कि वह अपने चाचा के साथ भाग गई है. क्योंकि उसका चाचा के साथ ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था.
राजेश सिंघल