उत्तर प्रदेश के गोंडा में भाजपा विधायक के भतीजे की गाड़ी से कुचलकर 4 वर्षीय बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को भाजपा विधायक के भतीजे की गाड़ी से कुचलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Advertisement
यह AI से बनाई गई तस्वीर है. इसका इस्तेमाल सांकेतिक तौर पर किया गया है. यह AI से बनाई गई तस्वीर है. इसका इस्तेमाल सांकेतिक तौर पर किया गया है.

aajtak.in

  • गोंडा,
  • 02 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को भाजपा विधायक के भतीजे की गाड़ी से कुचलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. कटरा बाजार के एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा विधायक बावन सिंह का भतीजा रविवार शाम को दयाराम पुरवा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एसयूवी से आया था.

Advertisement

राजेश कुमार यादव की बेटी करिश्मा नल से पानी लेकर घर लौट रही थी, तभी कार ने पीछे करते समय बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यादव की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

राजेश कुमार यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी करिश्मा रविवार की शाम को हैंडपंप से पानी लेकर घर वापस लौट रही थी, तभी एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर SUV ने बालिका को टक्कर मार दी. हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई. 

विधायक के अनुसार, वाहन चालक जब गाड़ी मोड़ रहा था, तभी बालिका अचानक पीछे आ गई और घायल हो गई. लगभग एक घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई. विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »