बहू से दुष्कर्म के आरोप में ससुर गिरफ्तार, ननद पर शराब पिला मुंह में सिगरेट ठूंसने का आरोप

लखनऊ से एक झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बहू के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी ससुर को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार तिवारी (58) रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात है. पुलिस ने आरोपी को आलमबाग इलाके से घेराबंदी कर दबोचा है.

Advertisement
(Photo: Representational) (Photo: Representational)

अंकित मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

लखनऊ से एक झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और बहू के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी ससुर को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार तिवारी (58) रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात है. पुलिस ने आरोपी को आलमबाग इलाके से घेराबंदी कर दबोचा है.

Advertisement

शराब पिलाकर और मुंह में सिगरेट ठूंसने का आरोप
गायत्री नगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए जो खुलासे किए, वो बेहद चौंकाने वाले हैं. पीड़िता की शादी 23 नवंबर 2023 को महानगर (सेक्टर-ए) निवासी मुकेश कुमार के बेटे अभिषेक तिवारी से हुई थी. शादी में लड़की वालो ने करीब 55 लाख रुपये खर्च किए थे. पीड़िता का आरोप है कि विदाई के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो पहली ही रात पार्टी के दौरान उसकी ननदों (सोना और मोना) ने उसे जबरन शराब पिलाई और मुंह में सिगरेट ठूंस दी. विरोध करने पर उसका गला दबाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई.

पीड़िता ने बताया कि उसका पति और दोनों ननद रोज अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर अय्याशी करते थे. जब उसने इस बात की शिकायत अपने ससुर मुकेश तिवारी से की, तो उसने न्याय देने के बजाय कहा, तुम छोटे घर से आई हो, ये बड़े लोगों के शौक हैं. यहां ऐसा ही चलेगा. इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके चली गई थी.

Advertisement

ससुर पर क्या है आरोप
मामले में सबसे घिनौना मोड़ 20 अप्रैल 2024 को आया, जब पीड़िता मायके से वापस ससुराल लौटी. ससुराल वालों ने उसे फिर से जबरदस्ती शराब पिलाई. जब वह होश में नहीं थी, तो देर रात ससुर मुकेश तिवारी ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ रेप किया. इस हैवानियत में पूरे ससुराल ने ससुर का साथ दिया और पीड़िता को तीन दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान उसके साथ लगातार गलत काम होता रहा. 

तीन दिन तक बंधक रहने के बाद पीड़िता को जैसे ही मौका मिला, उसने तुरंत पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को रेस्क्यू किया और उसके माता-पिता को सूचना दी. मड़ियांव पुलिस ने शुरुआत में पति अभिषेक, ससुर मुकेश, ननद मोनिका उर्फ मोना और श्रुति उर्फ सोना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था.

फरार चल रहा था ससुर
मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद मुकदमे से छेड़छाड़ की धारा हटाकर ससुर के खिलाफ रेप की गंभीर धारा जोड़ी गई. तभी से आरोपी ससुर फरार चल रहा था. शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी मुकेश तिवारी आलमबाग में कैरिज रिपेयर वर्कशॉप के सामने मौजूद है. पुलिस टीम ने फौरन रामराम बैंक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान घेराबंदी की और आरोपी इंजीनियर ससुर को सलाखों के पीछे भेज दिया.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »