राम मंदिर कितना तैयार? जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ट्रस्ट ने तस्वीरें जारी कर दी जानकारी

राम मंदिर के निर्माण के बारे में लोगों को जानकारी मिलती रहे. इसलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर करता रहता है. अब अक्षय तृतीया के अवसर पर भी ट्रस्ट ने मंदिर के निर्माण की फोटो जारी की हैं.

Advertisement
राम मंदिर के निर्माण की तस्वीरें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं. राम मंदिर के निर्माण की तस्वीरें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं.

शिल्पी सेन

  • लखनऊ/अयोध्या,
  • 23 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 5:32 AM IST

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का कितना निर्माण पूरा हो गया है? इस बात की जानकारी उन तस्वीरों से मिल रही है, जो अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं. इसमें मंदिर का पूरा आकार दिखायी दे रहा है. काफी ऊंचाई से ली गई इन तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर की बाहरी दीवारें बन चुकी हैं और भूतल का पूरा आकार नजर आ रहा है.

Advertisement

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है,'रामभक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए अनवरत संघर्ष की परिणति के रूप में भगवान श्री रामलला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है, जय श्री राम!.' तस्वीरों के साथ एक विडियो भी जारी किया गया है. विडियो में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य अंदर से दिखाया गया है.

चल रहा है ग्राउंड फ्लोर का काम

राम मंदिर ट्रस्ट समय-समय पर तस्वीरें जारी कर मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी लोगों को देता रहता है. इसके पीछे ट्रस्ट की यह भावना है कि असंख्य लोगों के आराध्य रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण लोग देख सकें. भूतल पर स्तम्भ और दीवारों से बने मंदिर के आकार को ऊपर से देखा जा सकता है. अब ग्राउंड फ्लोर की छत बनाई जा रही है. मंदिर स्थल पर निर्माण एजेंसी के लोग काम करते हुए देखे जा सकते हैं. भूतल (ग्राउंड फ्लोर) के स्तम्भों पर बीम (beam) डालने का काम चल रहा है.

Advertisement

पहले भी जारी की जा चुकी हैं तस्वीरें

इससे पहले 6 अप्रैल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरें जारी की थीं. उन तस्वीरों में प्रवेश द्वार का पूरा आकार दिखाया गया था. इसमें ग्राउंड फ्लोर के स्तंभों को दिखाया गया था. साथ ही ये भी बताया गया था कि बीम डालने का काम शुरू हो चुका है. 

कब पूरा होगा मंदिर का निर्माण?

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान राम का गर्भगृह बन कर तैयार होगा और जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के बाद गर्भगृह को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. हालांकि, मंदिर के दूसरे तल पर निर्माण काम जारी रहेगा. यहां पर राम दरबार के अलावा माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर, बजरंगबली समेत कई मंदिर बनाए जाएंगे.

 

2024 में होगी प्राण प्रतिष्ठा

श्रीराम मंदिर का 50 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. गर्भ गृह की दीवारें पूरी हो चुकी हैं. चंपत राय के मुताबिक अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर का पहला फेज पूरा हो जाएगा. एक से 14 जनवरी 2024 के बीच कभी भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है. उनका कहना है कि रामलला की मूर्ति 51 इंच की होगी, जो गर्भगृह में बने चबूतरे पर स्थापित होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »